गिरदावरी करने खेत पर उतरे कलेक्टर संजीव झा

गिरदावरी करने खेत पर उतरे कलेक्टर संजीव झा

_x000D_

बिलासपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गिरदावरी की जा रही है। पटवारी के नेतृत्व में मैदानी अधिकारियों की टीम खेतों में लगे फसलों का सर्वे कर रही है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने इस सिलसिले में आज बिलासपुर शहर से लगे ग्राम बिरकोना और खमतराई का दौरा किया। उन्होंने स्वयं कुछ खेतों में उतरकर गिरदावरी करते हुए फसल संबंधी जानकारी दर्ज की ,वहीं टीम द्वारा किए जा रहे गिरदावरी कार्य का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। गिरदावरी अभियान इस साल 1 अगस्त से शुरू हुआ है जो की 30 सितंबर को संपन्न होगा।

_x000D_

_x000D_


 कलेक्टर संजीव झा ने शहर के आसपास के ग्रामों में अत्यधिक सजगता के साथ गिरदावरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खेतों को बिना डायवर्ट कराए मकान बनवा लेते हैं। मकान होने के बाद भी राजस्व रिकार्ड में ये खेत के रूप में दर्ज होते हैं। ऐसे रकबे में धान की खेती बताकर गड़बड़ी करने की आशंका ज्यादा होती है। ऐसे निहित स्वार्थ के लोगों को अभी से लगाम लगा दी जाए तो वास्तविक किसानों को धान बेचने में सहूलियत होगी।

_x000D_

_x000D_


 कलेक्टर ने दोनों ग्रामों में करीब आधा दर्जन खसरों में लगी फसलों का मुआयना किया। उन्होंने अफसरों को शत प्रतिशत और त्रुटिविहीन गिरदावरी एंट्री के साथ खसरा अनुरूप नक्शे बटांकन के निर्देश दिए। साथ ही खसरा अनुसार शासकीय भूमि एवं अन्य मदों में दर्ज भूमि का गोशवारा रखने को कहा है। नक्शे में दर्ज चांदा मुनारा को संरक्षित रखते हुए भूमि के चिन्हांकन हेतु फिक्स्ड पॉइंट्स के निर्धारण हेतु निर्देशित किया गया। खसरे में स्थित वृक्ष, नलकूप की एंट्री फील्ड निरीक्षण कर किये जाने सहित ऑनलाइन प्रविष्टि में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मौके पर मौजूद कुछ किसानों से चर्चा कर फसलों की स्थिति, कीट प्रकोप, खाद की उपलब्धता आदि की भी जानकारी ली। इस अवसर पर उप संचालक कृषि हथेश्वर, अतिरिक्त तहसीलदार  शशिभूषण सोनी राजस्व एवं कृषि विभाग के अमले तथा किसान उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट