कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी,आज प्रदेश में पाए गए दो मरीज,सीएमएचओ ने जिले के सिम्स, जिला हॉस्पिटल के लिए दिए निर्देश

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी,आज प्रदेश में पाए गए दो मरीज,सीएमएचओ ने जिले के सिम्स, जिला हॉस्पिटल के लिए दिए निर्देश

रायपुर/बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इससे बचाव के संबंध में एडवाइजरी भी जारी कर दी है।  जिले में अब तक कोरोना का केवल  मरीज मिला हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश शुक्ला ने शासकीय और निजी अस्पतालों के संचालकों को पत्र जारी कर कोविड संदेही और  उपचार को लेकर के अलर्ट रहने कहां है।

_x000D_

_x000D_

गुरुवार को एक मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को सीएमएचओ ने जिले में सर्विलेंस टीम को अलर्ट करते हुए संदेशों के कोरोना सैंपल लेने के निर्देश दिए अलग-अलग टीम ने 205 लोगों का सेपल लिया। जिसमें 14 लोगों का आरटी पीसीआर और  191 लोगों का रैपिड एंटीजन से जांच किया गया ।शुक्रवार को कोरोना के एक भी नए मरीज नहीं मिले हैं। इधर सीएमएचओ ने सिम्स और जिला अस्पताल प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा है कि अपने - अपने अस्पताल में कोरोना मरीज के उपचार के लिए 10-10 बिस्तर रिजर्व रखिए ताकि कोरोना के गंभीर मरीज यदि मिले तो उनका समय पर उपचार हो सके।

_x000D_

बिलासपुर जिले में 1934 वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर तैयार

_x000D_

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना  महामारी के     लिए अलर्ट जारी करने के साथ हीकर्म को भी तैयार कर रखा हैजिले में 52 एडल्ट वेंटीलेटर, 13 पीडियाट्रिक वेंटीलेटर, 107 मल्टी पैरा मॉनिटर , 841जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर, 343 छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर और 578 ऑक्सीजन कंसलटेंटर तैयार कर रख लिया गया है।

_x000D_

कोरोना सैंपल जांच के लिए 10 सेंटर तैयार

_x000D_

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना सैंपल जांच के लिए 10 सेंटर तैयार कर रखे हैं इसमें 7 सेंटर सरकारी और तीन सेंटर प्राइवेट हैं। सरकारी में तिलक नगर समुदयिक् भवन सेंटर, सिम्स, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी  और प्राइवेट मे अपोलो हॉस्पिटल , श्री राम केयर और एकता लेब मे कोरोना की जांच चल रही है।

_x000D_

_x000D_

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए प्रदेश के आंकड़े,दो मरीज-

_x000D_

उधर स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़े के मुताबिक प्रदेश के दो जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के मरीज पाए गए हैं। दुर्ग, रायपुर कल ही बिलासपुर में एक पॉजिटिव मरीज की पहचान हुई थी, अब एक्टिव मरीजों की संख्या पांच हो गई है। वही इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने गाइडलाइन जारी कर दी है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट