अवैध उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध खनिज अमला की देर रात में दबिश,शिवनाथ नदी से रेत निकालते दो चैन माउंटेन मशीन सहित 8 वाहन जब्त 

अवैध उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध खनिज अमला की देर रात में दबिश,शिवनाथ नदी से रेत निकालते दो चैन माउंटेन मशीन सहित 8 वाहन जब्त 

बिलासपुर। अवैध उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध खनि अमला की देर रात  दबिश खनिकर्म विभाग ने 06 जुलाई की रात्रि में ग्राम कुकुर्दीकला, अमलडीहा,उदयबंद,गतौरा लोधीपारा, लोफंदी, सेंदरी, कछार निरतू और धुरीपारा मंगला क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों का सघन जांच किया गया। रात्रि लगभग 3 बजे को  ग्राम कुकुर्दीकला ,थाना एवं तहसील-पचपेड़ी में शिवनाथ नदी के भीतर दो नग चैन मांउटेड  मशीन को खनिज रेत के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर नदी के बाहर खड़ा कर जप्तकर सील किया गया।

_x000D_

_x000D_

दो नग लोड हाइवा को नदी के रास्ते मे फंसे होने के कारण चैन माउंटेड मशीन मालिक के सुपुर्दगी में दिया गया। एक हाइवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी की अभिरक्षा मे रखा गया है। ग्राम गतौरा में मुरूम मिक्स चिल्ली पत्थर का अवैध परिवहन करते 2 ट्रेक्टर को जप्तकर पुलिस थाना सरकंडा के अभिरक्षा मे रखा गया है। ग्राम कछार मे खनिज रेत के अवैध परिवहन करते 1ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस थाना कोनी के अभिरक्षा मे रखा गया है। सभी के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट