बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर नगोई में किया नए भवन का लोकार्पण
Bilaspur बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर नगोई में विधायक निधि से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया,इस अवसर पर विधायक रजनीश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि नए भवन के बनने से छात्र छात्राओ को लाभ मिलेगा,सरस्वती शिशु मन्दिर बेहतर शिक्षा देने के साथ साथ बच्चों में अच्छे संस्कार भी देते हैं,साथ ही अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुये कहा कि आज मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि इस कार्यक्रम में मेरे को प्रायमरी स्कूल में पढ़ाये हुए शिक्षक सतानन्द गुरुदीवान जी उपस्थित है,जिन्होने पहुंच मार्ग नही होने के बाद भी रोज स्कूल आते थे और हमको शिक्षा देते थे,हम आज जो कुछ भी है इन्ही शिक्षको के आशीर्वाद से है,विधायक सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के विद्यालय को मदद करने एवं
_x000D_
समस्याओं के समाधान के लिए वह हर समय तैयार है, स्कूल के प्राचार्य बसंत सिंह ठाकुर उदघाटन भाषण में कहा कि सरल और सहज विधायक है हम विधायक के आभारी है जिन्होंने भवन के लिए राशि दी जिससे यह भवन तैयार हुआ है, साथ ही स्कूल के वृत भी बताया कि इस स्कूल से पढ़कर निकले बच्चे आज कई क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किया है, और स्कूल का नाम रोशन किया है,आभार प्रदर्शन स्कूल के ब्यवस्थापक अनूप पाण्डेय ने किया,इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह,भाजपा मण्डल महामंत्री रामनिवास शर्मा,सरपंच प्रतिनिधि बुद्धनाथ पैगौर, उपसरपंच संतोष ठाकुर, कपिल डोंगरे,प्रदीप शास्त्री, एस के मित्रा,जमुना लाल पाटनवार, दीनदयाल यादव प्राचार्य शिशुमन्दिर लखराम,दिलेश प्रजपति सेंदरी,बृजमोहन शास्त्री, विनोद गुप्ता,मिलन विश्वकर्मा, राजेन्द्र कोरी,संतोष ठाकुर,जलेश्वर चौहान,लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी, सीता राम सोनी, प्रतिभा शास्त्री, सतानन्द साहू,संतोष ठाकुर,उत्तम,जितेंद्र ठाकुर,ध्रुव पाण्डेय सहित ग्रामवासी विद्यालय के आचार्य गण, छात्र छात्राये उपस्थित थे।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


