बिलासपुर जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए 108 उम्मीदवार चुनाव मैदान में,8 लोगो ने लिया नाम वापस, लगभग सीटों पर बीजेपी कांग्रेस के बीच में सीधा मुकाबला

बिलासपुर जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए 108 उम्मीदवार चुनाव मैदान में,8 लोगो ने लिया नाम वापस, लगभग सीटों पर बीजेपी कांग्रेस के बीच में सीधा मुकाबला

बिलासपुर ।विधानसभा निर्वाचन के लिए चुनाव आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्याक्रम के अनुसार आज नाम वापसी के लिए निर्धारित तिथि आज तक 8 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है। इनमें बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से विकास कुमार चतुर्वेदी एवं मनोज ठाकुर, कोटा विधानसभा क्षेत्र से  जावेद खान  नेतराम साहू एवं रमेश यादव, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से लवकुश कुमार साहू एवं जेठू साहू, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से श्याम मूरत कौशिक के नाम शामिल है।

_x000D_

_x000D_

नाम वापसी के बाद अब जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, कोटा, तखतपुर एवं बेलतरा से 108 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से 21, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से 23, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से 22, कोटा विधानसभा क्षेत्र से 15, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से 14 एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से 13 उम्मीदवार शामिल है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन भी कर दिया गया है। ज्ञात हो कि जिले में 17 नवम्बर को मतदान होगा एवं 3 दिसम्बर को मतगणना होगी। 

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट