दुर्गा पंडालों में भी गूंजा शत प्रतिशत मतदान,बिलासपुर का अभिमान
बिलासपुर। दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं द्वारा माता रानी के दर्शन के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान का संकल्प भी लिया जा रहा है। हवन के दौरान भी यह संकल्प दोहराया गया। पंडाल में स्वीप के पोस्टर और चुनई चिरई का लोगो आम लोगों को आकर्षित और मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है।
_x000D_
छत्तीसगढ़ में नवरात्रि में नवमीं के दिन कन्या भोज का प्रचलन है। कन्या भोज के दौरान भी शत प्रतिशत मतदान का संदेश घर-घर में गूंजा। बालिकाएं भी स्वीप की एंबेसडर के तरह लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने में अपनी भूमिका निभा रही है।
_x000D_
जिले में मतदाता जागरूकता के लिए मतदाता संदेश युक्त पतंग बनाया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रेलवे स्कूल के बच्चों के द्वारा रेलवे स्टेशन में मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


