बूथ कार्यकर्ता हैं पार्टी की रीढ़ - जसविंदर बग्गा

बूथ कार्यकर्ता हैं पार्टी की रीढ़ - जसविंदर बग्गा


कवर्धा. भाजपा  के कवर्धा ग्रामीण मंडल की आवश्यक बैठक समनापुर के पटेल भवन में रखी गई. जिसमें अभी प्रारंभ हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा शक्तिकेंद्र स्तर पे लाभार्थी सम्मेलन आयोजित करने की विस्तृत चर्चा गई. बैठक प्रभारी के रूप में उपस्थित जिला भाजपा उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा ने कार्यकर्ताओं को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को बेहद महत्वपूर्ण बताया और बीएलए को इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के दिन से 31 अगस्त तक निर्धारित प्रारूपों में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी के बूथ एजेंट को अपनी भूमिका बेहद सक्रियता से निभानी है.  30 दिनों की इस अवधि के दौरान चार दिन, 12-13 अगस्त और 19-20 अगस्त को बूथ स्तर पर विशेष शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। मतदाता परिचय पत्र में कोई त्रुटि, नाम विलोपित के लिए या स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। सभी दावा-आपत्तियों का
निराकरण कर 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन  किया जाएगा।पूर्व से पंजीकृत मतदाता के विवरण में किसी प्रकार के संशोधन या  स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भरा  जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के  लिए वोटर हेल्पलाइन एप और  वोटर सर्विस पोर्टल भी उपलब्ध हैं.

_x000D_

_x000D_

लाभार्थी सम्मेलन के आयोजन की बनाई रूपरेखा
बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष चंदन पटेल, उपाध्यक्ष जगन्नाथ वर्मा, बहादुर भट्ट,लक्ष्मण वर्मा, जगेशर पटेल, चंद्रभान ठाकुर,राजू साहू, सनत साहू, लाला साहू की सहमति से मंडल के दस शक्तिकेंद्रों में आगामी सप्ताह में लाभार्थी सम्मेलनों की योजना भी बनाई गई. जिसमें ये निर्धारित किया गया कि शक्तिकेंद स्तर का हर कार्यकर्ता बूथ प्रवास कर लाभार्थियों को व्यक्तिगत निमंत्रण देकर सम्मेलन को सफल बनाएंगे. सम्मेलन के प्रभारी तथा अतिथि वक्ता भी निर्धारित किए गए.