बड़ी ख़बर:तेज रफ्तार पिकअप 20 फीट गड्ढे में गिरी लगभग 15लोगो की मौत की ख़बर,दर्जन भर से ज्यादा घायल

बड़ी ख़बर:तेज रफ्तार पिकअप 20 फीट गड्ढे में गिरी लगभग 15लोगो की मौत की ख़बर,दर्जन भर से ज्यादा घायल

कवर्धा। तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई वहीं दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप 20 फीट गड्ढे में जा गिरी जिसमें सवार 15 लोगों की मौत हो गई। हादसा कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास का है।

_x000D_

_x000D_

जहां पिकअप में सवार कुछ लोग तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद लौट रहे थे पर तभी एक गड्ढे में हादसे का शिकार हो गए।पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार थे पिकअप जब गड्ढे में गिरी तो वहां आसपास के लोग ने इस घटना को देखा और तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।जानकारी के अनुसार सभी लोग सेमहरा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे और दोपहर करीब तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे तभी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

_x000D_

उप मुख्यमंत्री साव ने घटना पर जताया शोक- कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपनी में हुई इस घटना में 15 लोगों की मौत पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शोक संवेदना व्यक्त किया है

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट