*जन दर्शन :कलेक्टर ने दूर दराज से आये लोगो की सुनी समस्याएं*

*जन दर्शन :कलेक्टर ने दूर दराज से आये लोगो की सुनी समस्याएं*

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_


        साप्ताहिक जनदर्शन में खम्हरिया तहसील के  मंगल सहित अन्य लोगों ने ट्रॉसफार्मर लगवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ट्रॉसफार्मर नहीं होने के कारण हमें खेती-किसानी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने आवेदन को विद्युत विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम चोरभठ्ठीखुर्द के ग्रामीणों ने वार्ड में पानी की समस्या के सबंध में आवेदन दिया। इस मामले को पीएचई विभाग के अधिकारी देखेगें।

_x000D_

_x000D_

कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पहंदा के रामप्रसाद रात्रे सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में 15वे वित्त आयोग एवं मूलभूत के कामों में गड़बड़ी की शिकायत की । इस मामले की जाँच जनपद पंचायत कोटा के सीईओ करेगें। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम लाखासार निवासी  रामनिहोर साहू ने कलेक्टर से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया,  इस मामले को सीईओ तखतपुर देखेगे। ग्राम ढ़नढन निवासी  खिलेन्द्र तिवारी ने सीमांकन के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम तखतपुर को सौंपा। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट