*पटवारियों के हड़ताल से सीमांकन से लेकर शासकीय निर्माण कार्य अटके,भटक रहे किसान,क्या कहते हैं राजस्व अधिकारी- देखिए mornews*

*पटवारियों के हड़ताल से सीमांकन से लेकर शासकीय निर्माण कार्य अटके,भटक रहे किसान,क्या कहते हैं राजस्व अधिकारी- देखिए mornews*
हड़ताल पर पटवारी

_x000D_

पथरिया । 8 सूत्रीमांगो को लेकर इन दिनो पटवारी संघ अनिसचित कालिन हड़ताल पर हैं जो की किसानो से लेकर छात्र - छात्राओ और शासकीय कार्य का निविदा लिये ठेकेदारों तक के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है ।आमजन और जरूरतमंद व्यवसायी तहसील आफिस का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
वही कुछ दिनो बाद बरसात शुरू हो जायेगा और वही दूसरी ओर सीमांकन के लिये किसानो का हजारो आवेदन तहसील आफिस मे डंप पड़ा हुआ हैं अपनी जमीन का सही नाप जोख हो जाये इस आशा और विश्वास के साथ किसान तहसील आफिस मे अपना आवेदन दे रखा हैं लेकिन पटवारी संघ के द्वारा आठ सूत्री मांगो को लेकर हड़ताल मे चल जाने काम ठप्प पड़ा हुआ है । चूंकि सारा रिकार्ड पटवारीयो के पास ही रहता हैं पटवारी के रिकार्ड के आधार पर ही आरआई नाप जोख करते हैं अब चूंकि पटवारी रिकार्ड ही उपलब्ध नही है तो आरआई भी कुछ नही कर पा रहे । हड़ताल अगर लंबा चला तो ऐसे मे आने वाले दिनो मे बारिस शुरू होगा और सीमांकन कार्य नही हो पायेगा। 

_x000D_

खरीदी बिक्री प्रभावित -
  गर्मी के दिनों मे किसान अपने जमीन की खरीदी ब्रिकी करते हैं और जमीन का नाम जोख चौहद्दी भी पटवारी बना के देते हैं  अब पटवारी हड़ताल में है तो खरीदी बिक्री के प्रारंभिक दातावेज ही  नही मिल पा रहा इनके चलते पथरिया सरगांव क्षेत्र में खरीदी बिक्री पूरी तरह बंद है । ख़रीदी बिक्री नही होने से  किसानों की भविष्य की योजनाएं पूरी नहीं होगी ।

_x000D_

 रजिस्ट्री आफिस पड़ा सुना -
तहसील स्थित रजस्टी आफिस भी इन दिनो खाली पड़ा हुआ हैं जहां हर रोज दर्जनों रजिस्ट्री कार्य संपादित होते थे अब आलम यह है कि एक भी रजिस्ट्री नही हो पा रहा । रजिस्ट्री नही होने से शासन को प्रतिदिन लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है । वही दूसरी ओर छात्र - छात्रा भी परेशान हो रहे जाती निवास आय प्रमाण को लेकर भटक रहे हैं आने वाले दिनो मे स्कूल कालेज खुलने के पूर्व अपने  प्रमाण पत्र तैयार रखने के लिये भटक रहे है।

_x000D_

शासकीय निर्माण कार्य नही हो रहे शुरू -
यहां यह भी बता दे की हड़ताल से सरकारी काम मे रूकावटे आ रहा हैं सरकारी निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा हैं बारिस के पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने की चुनौती ठेकेदारो को होता हैं। बता दे कि सरकारी जमीन का सारा रिकार्ड पटवारीयो के पास ही रहता हैं और निर्माण कार्य के लिये पटवारी ही जमीन चिन्हाकित करते है ।

_x000D_

_x000D_

बीआर ठाकुर एसडीएम पथरिया-जाति निवास और छात्र छात्राओं से सम्बंधित कार्य के लिये क्षेत्र के आरआई को निर्देशित किया गया।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट