*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं महापौर रामशरण यादव ने विभिन्न वार्डो में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं महापौर रामशरण यादव ने विभिन्न वार्डो में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

बिलासपुर।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं बिलासपुर महापौर रामशरण यादव ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक 02 में अलग अलग वार्डों मे 40 लाख रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 07 के पंचशील नगर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर परिसर मे बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 13 लाख 36 हजार, वार्ड क्रमांक 07 सतनाम भवन के पास हॉल निर्माण 12 लाख, वार्ड क्रमांक 05 सीसी रोड निर्माण 10 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 08 मे सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की स्वीकृत किया गया है जिसका भूमिपूजन किया गया,जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

_x000D_

_x000D_

इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन,वार्ड पार्षद अनीता श्याम कार्तिक, सीमा संजय सिंह,श्यामलाल बंजारे,लक्ष्मी नाथ साहू,मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन सहित वार्ड वासियों सहित पार्टी के  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट