पत्रकारों ने किया मतदान, मिडिया कर्मियों को मिली डाक मतदान की सुविधा, पत्रकारों ने जताया निर्वाचन आयोग का आभार

पत्रकारों ने किया मतदान, मिडिया कर्मियों को मिली डाक मतदान की सुविधा, पत्रकारों ने जताया निर्वाचन आयोग का आभार

बिलासपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन में मीडिया कर्मियों को अनिवार्य सेवा में शामिल करते हुए डाकमतपत्र से मतदान करने की सुविधा पहली बार दी गयी। चुनाव आयोग से जारी मीडियापास धारी पत्रकारों ने उत्साह के साथ वोट डाला। डाक मतदान की सुविधा मिलने पर सभी ने आयोग के प्रति आभार जताया। सभी ने एक स्वर में आयोग की इस व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे हमें बड़ी राहत मिली है।

_x000D_

_x000D_

 जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष के ऊपर तल में बनाए गए पोस्टल वोटिंग सेंटर में ईवनिंग टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार अखिल वर्मा ने भी आज पोस्टल बैलेट से उत्साह के साथ मतदान किया। उन्होंने बताया कि पहली बार वे पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार मीडिया कर्मियों को अनिवार्य सेवा मतदाता के रूप में यह अवसर दिया गया है। आयोग की इस पहल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मतदान के दिन चुनाव कार्य की रिर्पोटिंग में व्यस्त होने के कारण बूथ में जाकर मतदान करने में उन्हें काफी परेशानी होती थी।

_x000D_

_x000D_

पहली बार पोस्टल बैलेट से मतदान करने का अवसर आयोग ने दिया, इसके लिए उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के प्रति तहेदिल से आभार जताया। न्यूज क्रिएशन के ब्यूरो चीफ शिव तिवारी ने भी डाकमतपत्र के जरिए अपना मतदान किया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी यह सुविधा निश्चित रूप से हमारे लिए काफी सुविधाजनक है। मतदान के दिन समाचार कव्हरेज में व्यस्त होने के कारण कई बार हम अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित रह जाते थे। प्रतिदिन टाईम्स चैनल के ब्यूरो चीफ  अरविंद मिश्रा ने भी आज मतदान किया। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा दी गयी इस सुविधा से हमें बहुत राहत मिली है।

_x000D_

_x000D_

आज की खबर चैनल के संवाददाता सतीश बाटवे ने भी डाकमतपत्र के जरिए वोट डाला। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन समाचार कव्हरेज की व्यस्तता होती है, ऐसे में मतदान के लिए बूथ में जाकर लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार कर वोट देना चुनौती पूर्ण हो जाता है। मैंने आज डाकमत पत्र के जरिए अपना वोट दे दिया है। अब मतदान के दिन निश्चिंत होकर मैं अपने दायित्वों का निर्वहन कर पाउंगा। जनसंपर्क विभाग के मुख्य छायाचित्रकार मनोज द्विवेदी और वीडियोग्राफर राजकुमार कोरी ने भी उत्साह के साथ मतदान किया और भारत निर्वाचन आयोग के प्रति आभार जताया। अनिवार्य सेवा के ऐसे मतदाता जिन्होंने डाकमतपत्र के लिए आवेदन दिया है वे पोस्टल वोटिंग सेंटर में 02 मई तक सवेरे 09 बजे शाम 5 बजे तक वोट डाल सकते हैं। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट