नगर भाजपा मंडलों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए विधायक अमर अग्रवाल,कहा एक-एक भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली है मुझे रिकॉर्ड मत से जीत

नगर भाजपा मंडलों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए विधायक अमर अग्रवाल,कहा एक-एक भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली है मुझे रिकॉर्ड मत से जीत

बिलासपुर। शहर विधायक अमर अग्रवाल की जीत पर आज नगर भाजपा के विभिन्न मंडलों ने अमर अग्रवाल का अभिनंदन किया । इस अवसर पर सभी मंडलों व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के प्रति अमर अग्रवाल ने आभार जताते हुए कहा कि बिलासपुर के नागरिकों के आशीर्वाद और भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता मेहनत से  उन्हें रिकार्ड तोड़ जीत मिली है।

_x000D_

_x000D_

संगठन की मजबूती तथा सरकार की योजनाओं को लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता ही जनता तक पहुंचता है।चुनावो में पर्ची बांटने के साथ जन जन तक केंद्र सरकार के कामों को पहुंचाने का काम हो या पांच वर्षों में कांग्रेस की सरकार के कुशासन की पोल खोलने का निर्भीक प्रयास कार्यकर्ताओ ने किया जिससे प्रदेश में भाजपा सरकार बनी और  बिलासपुर विधानसभा में उन्हें 29000 की रिकॉर्ड बढ़त बना सके। पार्टी के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को नए साल की बधाई देते हुए अमर अग्रवाल ने कहा  कि संगठन तथा सरकार में कार्यकर्ताओं को पूरा महत्व मिलेगा।

_x000D_

_x000D_

भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता उनके परिवार के सदस्य हैं । आने वाला नया साल चुनावी साल होगा। अप्रैल माह में लोकसभा चुनाव होंगे और उसके बाद नगरीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं हमें अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर देना है और केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए हमें नए साल में हमें तैयारी करना है । भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर, अजीत भोगल,जुगल अग्रवाल ,चंदू मिश्रा ,निम्मा जीवनानी , नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी ,पूजा विधानी ,रोशन सिंह ,राजेश मिश्रा ,विजय ताम्रकार ,मनीष अग्रवाल ,दुर्गा सोनी श्याम भाई पटेल ,स्नेह लता शर्मा नारायण गोस्वामी मीणा गोस्वामी ,नीरज वर्मा, गिरधारी अग्रवाल ,बंधु मौर्य, युवा मोर्चा के दीपक सिंह ठाकुर निखिल केसरवानी के अलावा काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने विधायक अमर अग्रवाल का अभिनंदन किया। अमर अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष जयश्री चौकसे के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने सभी कार्यकर्ताओं का पदाधिकारी का स्वागत किया। विधायक अमर अग्रवाल के अभिनदंन समारोह में आज काफी संख्या में कार्यकर्ता अमर अग्रवाल को बधाई देने पहुंचे थे। अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार जताते हुए  मोदी की गारंटी को पूरा करने  संकल्प दोहराया।उन्होंने कहा आजादी के अमृत काल बेला केंद्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनानी है जिससे ठप्प पड़े विकास को गति प्रदान करेगी। अमर अग्रवाल ने कहा  राज्य  और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ  जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है, हम सब मिलकर लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे और मोदी जी की गारंटी के साथ योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट