बिलासपुर जिले के आठ पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने कॉप ऑफ द मंथ, चार आरक्षकों को लापरवाही भारत ने पर अर्थ दंड से किया दंडित लंबे समय से गैर हाजिर रहने वाले आरक्षक को किया गया सेवा से पृथक

बिलासपुर जिले के आठ पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने कॉप ऑफ द मंथ, चार आरक्षकों को लापरवाही भारत ने पर अर्थ दंड से किया दंडित लंबे समय से गैर हाजिर रहने वाले आरक्षक को किया गया सेवा से पृथक

_x000D_

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। माह सितंबर के लिए थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर के चोरी के प्रकरणों में अत्यन्त सूझबूझ से कार्यवाही करते हुये आरोपी से 18 किलो 675 ग्राम सोना एवं साढ़े बारह लाख रूपये नगदी रकम बरामद करने के सराहनीय कार्य हेतु उप निरी. कृष्णा साहू, प्रभारी ए.सी.सी.यू. एवं आर. अविनाश कश्यप, आर. सोनू पॉल को, थाना हिर्री क्षेत्रान्तर्गत ‘‘निजात’’ अभियान में एनडीपीएस के तहत 500 ग्राम चरस बरामद करने के लिये स.उ.नि. हेमन्त सिंह को, महिला संबंधी अपराध में अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु स.उ.नि. सीता साहू को, लगन एवं परिश्रम से यातायात व्यवस्था का कार्य संपादन करने के लिये प्र.आर.  दीपक घोष को, थाना कोटा के बड़़ी संख्या में स्थायी वारंटियों एवं चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग के सराहनीय कार्य हेतु आर. संजय श्याम को एवं आर.(चालक) विनोद साहू रक्षित केन्द्र, बिलासपुर को लगन एवं परिश्रम से कर्तव्य निष्पादन हेतु कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है।

_x000D_

_x000D_

दूसरी ओर बल में अनुशासन कायम रखने हेतु इस माह रक्षित केन्द्र में पदस्थ दो आरक्षकों को लम्बी अवधि से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थिति पर और दो आरक्षकों को विचाराधीन बंदी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले पर को दीर्घ शास्ति, बड़ी सजा दी गई है। इसके अतिरिक्त एक आरक्षक मंजीत गोयल को लम्बी अनाधिकृत अनुपस्थिति के लिये विभागीय जांच कर पुलिस सेवा से पृथक किया गया।

_x000D_


इसके अतिरिक्त यातायात/कानून व्यवस्था के बेहतर क्रियान्वयन आईसीसीयू कमांड सेंटर में उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन हेतु रितु दीक्षित को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

_x000D_

चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

_x000D_

इस अवसर पर अभिषेक माहेश्वरी, अति.पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एवं राजेश श्रीवास्तव  उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवम् कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट