रात में दुकान का दरवाजा तोड़कर इलेक्ट्रानिक सामानों की चोरी करने वाले आदतन आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

रात में दुकान का दरवाजा तोड़कर इलेक्ट्रानिक सामानों की चोरी करने वाले आदतन आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

_x000D_

 

_x000D_

बिलासपुर। मस्तूरी टीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी अंचल विश्वकर्मा निवासी फजल वाड़ा गांधी चौक ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक  11- 12/ के दरमियानी रात उसके दर्रीघाट स्थित सरस्वती इंटरप्राइजेज दुकान में अज्ञात चोर पीछे का दरवाजा तोड़ दुकान के अंदर घुस कर गल्ला में रखे ₹4000 नगदी एवं 15 नग सीलिंग फैन, 3 नग कूलर का मोटर, एक नग क्राउन कंपनी का एलइडी टीवी,1 नग एग्जास्ट फैन, एक नग मिक्सर ग्राइंडर को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मस्तूरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना पर दर्रीघाट से संदेही आदर्श कुर्रे उर्फ भोलू को हिरासत में लिया गया, पूछताछ करने पर उसने अपने साथी जुबेर खान के साथ चोरी किया था,आरोपी ने सरस्वती ट्रेडर्स दर्रीघाट के दुकान के अंदर घुसकर उक्त समान को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी आदर्श उर्फ गोलू से 8 नग सीलिंग फैन, 01 नग क्राउन कंपनी का एलईडी टीवी ,अपने हिस्से का ₹2000 मैं से₹1700 खर्च करना एवं ₹300 रखना,01 नग कूलर का मोटर को आरोपी से जप्त किया। आरोपी गोलू ने चोरी किए गए अन्य समान को दूसरे आरोपी जुबेर खान के पास होने की जानकारी दी। दूसरा आरोपी जुबेर खान फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।आरोपी आदर्श कुर्रे उर्फ गोल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,आरोपी पूर्व में भी चोरी की वारदात में जेल जा चुका है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट