चुनाव के मद्देनजर पदनाम वाले नंबर प्लेट और बुलेट में लगे मोडीफाइड साइलेंसर पर पुलिस की कार्रवाई

चुनाव के मद्देनजर पदनाम वाले नंबर प्लेट और बुलेट में लगे मोडीफाइड साइलेंसर पर पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर। जिले में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार यातायात के समस्त अधिकारियों द्वारा चेकिंग के दौरान वाहनों के नंबर प्लेट पर पद नाम या राजनीतिक पार्टी के चिन्ह को यातायात के चेकिंग के दौरान निकालने के निर्देशित किया गया।

_x000D_

_x000D_

शहर में चल रहे ऐसे प्रतिबंध मोडिफाइड साइलेंसर युक्त एवं बिना नंबर वाहनों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वाहन चेकिंग के दौरान नंबर प्लेट पर पदनाम एवं राजनीतिक चिन्ह वाले 14 वाहनों से निकलवाया गया एवं प्रतिबंधित मोडिफाइड साइलेंसर युक्त 09 बुलेट पर कार्यवाही करते हुए,कुल 130 वाहनों पर कार्यवाही की गई और 51000 चलान काटा गया। पुलिस विभाग के अधिकारी ने बताया कि शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट