*बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर पॉवर कंपनी के अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक, शहर सहित जिले की विद्युत व्यवस्था तत्काल ही दुरूस्त करने के सख्त निर्देश*

*बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर पॉवर कंपनी के अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक, शहर सहित जिले की विद्युत व्यवस्था तत्काल ही दुरूस्त करने के सख्त निर्देश*

बिलासपुर /छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव (आईएएस) एवं प्रबंध निदेशक (डिस्टिब्यूशन) भीम सिंह कँवर ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिले के विद्युत् विकास कार्य एवं विद्युत व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में शहर समेत जिले के विद्युत व्यवस्था तत्काल सुधारने के सख्त निर्देश दियेे गये।

_x000D_

_x000D_

 बैठक में अध्यक्ष यादव ने भीषण गर्मी के मद्देनजर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने कहा। विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने, फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत तथा सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में सभी उपस्थित अधिकारियो को उपभोक्ताओं के शिकायतों का निराकरण जल्द से जल्द करने के साथ ही अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंताओं एवं सहायक यंत्रियों को अपने कार्यक्षेत्र की सतत् मानिटरिंग करने के निर्देश भी दिये।

_x000D_

उन्होने सभी अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके। समीक्षा बैठक में कमिश्नर सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, विद्युत् विभाग के कार्यपालक निदेशक  ए. के. अम्बष्ट, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट