नेशनल हाईवे पर कार में पत्थरबाजी करने वालो को पुलीस ने किया गिरफ्तार

नेशनल हाईवे पर कार में पत्थरबाजी करने वालो को पुलीस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। बीते दिनों नेशनल हाईवे पर कार रुकवाकर पत्थरबाजी करने की घटना सामने आई थी,शिकायत पर सिरगिट्टी पुलीस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है। जांजगीर परसदा निवासी बालमुकुंद वर्मा ट्रांसपोर्ट है वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुंगेली से वापस जांजगीर लौटने के दौरान सिलपहरी मुख्यमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने  उनकी कार रुकवाई और पत्थर फेंकने लगे,जिससे कार में बैठे उनके साथी को को चोट आई और कार शीशे टूट गए जिससे गाड़ी को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की। थाना स्टाफ के बिलासपुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे पर सिलपहरी के नज़दीक पहुँचने पर दो संदिग्ध युवकों को देखा गया।

_x000D_

_x000D_

पुलिस को आता देख दोनों युवक भागने लगे, जिनमें से एक युवक को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया, वहीं दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम  राजेश धुरी उम्र 21 वर्ष निवासी कोरमी के रूप में बताई है। राजेश धुरी के अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने भागने वाले युवक का नाम सचिन सोनवानी बताया, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट