*बड़ी खबर:सड़क में खड़ी पिकअप के पीछे घुसी तेज रफ्तार बाइक, मौके पर युवक की मौत*

*बड़ी खबर:सड़क में खड़ी पिकअप के पीछे घुसी तेज रफ्तार बाइक, मौके पर युवक की मौत*

_x000D_

पथरिया।दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना पथरिया सरगांव मेंन रोड ग्राम पड़ियाइन पहुच से पहले  मोड़ के पास का है जहा युवक मृतक वीरेंद्र घृतलहरे   ग्राम पेंड्री जरेली निवासी  की बाइक  सड़क में खड़े  आइसक्रीम पिकअप के पीछे जा टकराई।टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद युवक ने बीच रास्ते पर दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार  दोपहर   पिकअप  नंबर- CG 22 c 0350  बिना किसी संकेत के सड़क किनारे खड़ी थी। तभी शाम लगभग 4 बजे   ग्राम जरेली  की तरफ जा  रहे बाइक सवार ने पिकअप को नहीं देख पाया और सीधे पिछले हिस्से में जा टकराया।इस हादसे में  युवक के सिर में अत्यधिक  चोटे आई । घटना को देख राहगीरों ने  108 एंव पुलिस को सूचना दी ।सूचना पर  घायल युवक को 108 गाड़ी की मदद से  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया लाया गया ।जहाँ जांच करने के बाद   डॉक्टरों के  द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया ।
पथरिया पुलिस ने बताया कि मृत   युवक हाईकोर्ट बिलासपुर में माली का काम करता था जो  अपने गाड़ी की क़िस्त जमा करने अपने गांव पेंड्री आया हुवा था । जो क़िस्त जमा करके वापस  अपने मोटरसाइकिल डीलक्स क्रमांक सीजी 28 एल 8724 में सवार होकर बिलासपुर की तरफ जा रहा था ।तभी गांव से तोड़ी दूर रास्ते मे खड़ी गाड़ी से जा टकराई जिससे युवक की मौत हो गई ।पुलिस युवक का पीएम कराने के बाद शव को  उनके परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस ने पिकअप चालक के ऊपर धारा 283, 304 के तहत कर्यवाही किया जा रहा है।

_x000D_