अवैध महुआ शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अलग अलग जगहों पर हजार किलो से महुआ लदान बरामद, कच्ची शराब जप्त

अवैध महुआ शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अलग अलग जगहों पर हजार किलो से महुआ लदान बरामद, कच्ची शराब जप्त

बिलासपुर । कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेना के बसोर मोहल्ला में अलग अलग जगह से 1000 किलो से अधिक का महुआ लहान बरामद किया गया है।

_x000D_

_x000D_

वहीं  01आरोपी के कब्जे से 22 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जप्त किया गया है। कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि कोटा पुलिस द्वारा ग्राम लमकेना के बसोर मोहल्ला में मुखबिर सूचना के आधार पर रेड की कार्यवाही किया गया जहां से आरोपी अदालत बसोर पिता गवतरिहा उम्र 45 वर्ष लमकेना बसोर मोहल्ला थाना कोटा के कब्जे से 22 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर धारा 34(2)आबकारी  अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

_x000D_

_x000D_

इस दौरान शराब बनाने के लिए प्लास्टिक के डिब्बो और बोरियो में छुपाकर रखे गए करीब 01हजार किलोग्राम से अधिक महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्टीकरण किया गया। इस पूरी  कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक रविन्द्र मिश्रा, आरक्षक भोप साहू , संतोष श्रीवास, जलेश्वर साहू, महादेव कुजूर, अजय सोनी,महिला आरक्षक दिपिका लोनिया का योगदान रहा।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट