*थाना प्रभारी सहित आधा दर्जन पुलिस स्टॉफ लाइन अटैच,

*थाना प्रभारी सहित आधा दर्जन पुलिस स्टॉफ लाइन अटैच,

बिलासपुर। क्षेत्र का आदतन बदमाश हिस्ट्रीशीटर ने थाने में मचाया हंगामा वीडियो वायरल होने के बाद एसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी सहित 6 थाना स्टाफ को लाइन अटैच कर दिया।

_x000D_

पूरा मामला रतनपुर थाने का है जहां रतनपुर क्षेत्र का आदतन बदमाश थाने मे अपराध दर्ज करवाने के लिए थाने में जमकर हंगामा मचाया, थाना परिसर में गाली गलौज और धमकी देता रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
 

_x000D_

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र का आदतन बदमाश विकास रावत का नाम गुंडा सूची में शामिल है। रविवार रात किसी से विवाद होने की बात कहकर रतनपुर थाने पहुंचा जहां एफआईआर लिखने की बात कहने लगा। पुलिस वालों ने आदतन बदमाश को fir के पहले जांच की बात कही जिससे वह थाने मे धौंस जमा कर थाना परिसर मे गाली गलौज करने लगा जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने टीआई समेत रतनपुर थाने के 6 पुलिस स्टाफ को लाइन अटैच कर दिया। इसके साथ ही पुलिस नियंत्रण कक्ष से निरीक्षक नरेश कुमार चौहान को रतनपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है।

_x000D_

इन्हे भेजा गया लाइन

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट