राम राज्य आ गया, और इधर बिलासपुर बना अपराधपुर

राम राज्य आ गया, और इधर बिलासपुर बना अपराधपुर

ब्यूरो न्यूज़। राम राज्य आ गया, क्या अब पुलिस विभाग में फैला अराजकता, भ्रस्टाचार, कुशासन से आम जनता को निजात मिल पाएंगे?

_x000D_

बिलासपुर बनते जा रहा है अपराधपुर

_x000D_

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ में अभी हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव के पूर्व सत्ता में आने से पहले भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार में अपराध मुक्त,निरंकुश शासन जैसे कई तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेर कर आम जनता तक अपनी बात को रखी और इन मुद्दों को रखने में सफल हुई।जिसके चलते आज छत्तीसगढ़ की कमान भाजपा के पास है,पर अपराध मुक्त का हवाला देने वाली भाजपा सरकार अब खुद निशाने में नजर आ रही है।हम बात कर रहे छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर शहर की जहा पर पंद्रह फरवरी की रात दस से ग्यारह बजे के बीच एक ढाबा संचालक की कुछ बदमाश लडको ने अपनी गुंडागर्दी को अंजाम देने के लिए ढाबा संचालक और ढाबा में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए अपनी दबंगई का परिचय दिया ।

_x000D_

दरअसल कोनी थाना क्षेत्र के अंर्तगत गतोरी निवासी ढाबा संचालक सत्य प्रकाश शुक्ला के ढाबे में राजा कबाड़ी नमक दुकानदार के कर्मचारी जो लगभग आधा दर्जन थे,ढाबा में घुसकर मारपीट की घटना घटित कर फरार हो गए।इस घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद भी अभी तक ये बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर है।जबकि इन आरोपियों का वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।वीडियो में साफ साफ देख सकते है की गुंडागर्दी करने वाले आरोपी युवकों को इसके बावजूद भी पुलिस इन आरोपियों तक पहुंच पाने में नाकाम है।जबकि उसी रात में बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में देर रात मामूली विवाद में एक जान चली गई,और दूसरा मृतक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है।शहर और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सुशासन का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार के जनता के बीच में किए वायदे खोखले साबित हो रहे है।