*दूसरे चरण के लिए मतदान दल रवाना: जनपद बिल्हा के 242142 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग*

*दूसरे चरण के लिए मतदान दल रवाना: जनपद बिल्हा के 242142 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग*

बिलासपुर /त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में कल जनपद पंचायत बिल्हा में चुनाव होंगे। मतदान दलों को सामग्री वितरण कर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना कर दिया गया है।

_x000D_

_x000D_

कल 20 फरवरी 2025 को होने वाले चुनाव में रिजर्व सहित 517 मतदान दल बनाए गए हैं। बिल्हा ब्लॉक में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

_x000D_

_x000D_

मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के सभी इंतजाम किये गये हैं। बिल्हा में 127 ग्राम पंचायत है जिनमें 470 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बिल्हा में कुल 1 लाख 21 हजार पुरूष मतदाता एवं 1 लाख 20 हजार 732 महिला मतदाता और 3 तृतीय लिंग के मतदाता है जो निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान का समय सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट