लोकसभा चुनाव में संभाग के बड़े नेता झारखंड और उड़ीसा में संभालेंगे चुनावी कमान, डिप्टी सीएम साव को उड़ीसा,विधायक सुशांत शुक्ला को हिमाचल की जिम्मेदारी, पूर्व विधायक रजनीश सिंह जमशेदपुर में संभालेंगे चुनावी कमान

लोकसभा चुनाव में संभाग के बड़े नेता झारखंड और उड़ीसा में संभालेंगे चुनावी कमान, डिप्टी सीएम साव को उड़ीसा,विधायक सुशांत शुक्ला को हिमाचल की जिम्मेदारी, पूर्व विधायक रजनीश सिंह जमशेदपुर में संभालेंगे चुनावी कमान

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिले के विधायको एवं पूर्व विधायको को अन्य राज्य के लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मिली है ज़िम्मेदारी। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में सभी लोकसभाओं में चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब देश के अन्य हिस्सों में आगामी चार चरण के होने वाले मतदान को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन ने यहां के मंत्रियों विधायकों सहित पूर्व विधायको और संगठन के अनुभवी नेताओं को दूसरे राज्यों के लोकसभाओं में बड़ी जिम्मेदारी दे कर नियुक्त कर रही है।

_x000D_

_x000D_

बिलासपुर संभाग से भी बड़े भाजपा नेताओं के नाम को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार में डिप्टी सीएम अरूण साव को उड़ीसा राज्य के कालाहांडी,संबलपुर और बरगढ़ सहित तीन लोकसभाओं की जिम्मेदारी मिली है। भाजपा में विभिन्न बड़े पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक को झारखण्ड राज्य में जमशेदपुर लोकसभा का प्रभार दिया गया है वही बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में दिल्ली सरकार में मंत्री रहे अनुराग ठाकुर के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे। भाजपा संगठन द्वारा पूर्व विधायकों और संगठन के चर्चित चेहरों को भी दूसरे राज्यों में होने वाले चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है जिसके अन्तर्गत प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी को जमशेदपुर लोकसभा में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा, पूर्व विधायक रजनीश सिंह को पोटका विधानसभा की ज़िम्मेदारी दी गई है।डा कृष्णमूर्ति बांधी को बहरागुड़ा विधानसभा और घाटसीला विधानसभा में सौरभ सिंह को विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट