*बिलासपुर नगर निगम में प्रचंड बहुमत से बीजेपी गदगद,कल निकलेगा विजय जुलूस, केंद्रीय मंत्री, डिप्टी सीएम सहित सभी विधायक और संगठन के नेता होंगे शामिल*

*बिलासपुर नगर निगम में प्रचंड बहुमत से बीजेपी गदगद,कल  निकलेगा विजय जुलूस, केंद्रीय मंत्री, डिप्टी सीएम सहित सभी विधायक और संगठन के नेता होंगे शामिल*

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने भारी बहुमत के साथ विजय श्री हासिल की है। महापौर की प्रत्याशी पूजा विधानी ने शहर के सभी 70 वार्डो में भारी मतों से विजयश्री हासिल करते हुए 66067 मतों से रिकार्ड बहुमत हासिल करते हुए विजय श्री प्राप्त की है। इसके साथ ही नगर निगम सीमा क्षेत्र से 49 भाजपा प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है। इन सभी प्रत्याशियों के विजयी होने पर नगर निगम बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनाने का सशक्त दावा पेश करेगी।

_x000D_

_x000D_

उक्त जानकारी देते हुए बिलासपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि इस उपलक्ष्य में कल 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे विजय जुलूस शहर में निकाली जायेगी। यह जुलूस प्रातः 11 बजे मॉ महामाया चौक से प्रारंभ होगी। इसमें महापौर पद की विजयी प्रत्याशी पूजा विधानी सहित सभी विजयी पार्शद प्रत्याशी और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं वरिश्ठ नेता भी शामिल होंगे।

_x000D_

_x000D_

यह जुलूस मॉ महामाया चौक सरकंडा से प्रारंभ होकर हुंडई चौक, प्रताप चौक, पं.देवकीनंदन चौक, संतोश भवन, सिम्स चौराहा, करोना चौक, सदर बाजार, किशन चौक, गोल बाजार, सिटी कोतवाली चौक, मनोहर टॉकिज, हटरी चौक होते हुये गांधी चौक तक जायेगी जहॉ रैली का समापन होगा। दीपक सिंह ने बताया कि इस विजय रैली में केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद बिलासपुर तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री छ.ग. शासन अरूण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व विधायक डॉ.कृश्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण मोहित जायसवाल, भाजपा जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोश्ठ सहित वार्ड के कार्यकर्ताओं को प्रातः 11 बजे मॉ महामाया चौक सरकंडा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट