*नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्थानीय भाजपा कार्यलय में ली 6 मंडलों के कार्यकर्ताओ की बैठक*

*नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्थानीय भाजपा कार्यलय में ली 6 मंडलों के कार्यकर्ताओ की बैठक*
बैठक लेते नारायण चंदेल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आज जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में 6 मंडलों की बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आव्हान किया।
 चंदेल आज बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के बिलासपुर पश्चिम, दक्षिण, मध्य, पूर्वी, उत्तर एवं बिलासपुर रेल्वे मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तरीय बैठक निरंतर करते रहे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से आपकी आवाज पहुॅचती रहे। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के बीच उजागर करते रहे। अब चुनाव का समय नजदीक आ गया है। मंडल के पदाधिकारियों के मध्य कार्यो का विभाजन हुआ है, ताकि हम सब मिलकर किसी एक नेतृत्व में काम बखूबी करते रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हुए है। उन्होंने सभी समाजों व देश के लिए उल्लेखनीय कार्य किये है। जन-जन तक इन कार्यो को पहुॅचाने का दायित्व आप सभी का है। उन्होंने कहा कि जनता से सीधे संपर्क कर संवाद के माध्यम से उनकी राय लें। हमारे और भी संगठन है उन्हें भी इसी प्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी करनी चाहिए। जनसंपर्क कर संवाद के माध्यम से जनता का समर्थन हासिल करने की सलाद दी। चंदेल ने आगे कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का दायित्व सभी का है, किंतु हमें इस बात का भी ध्यान रखना है कि मतदाता सूची से फर्जी लोगो का नाम हट जावे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि विधानसभा चुनावों में काफी संख्या में मतदाता अपने गांवों में रहते है क्योंकि तब तक फसल कटी नहीं होती है, लेकिन लोकसभा चुनावों तक मतदाता गांव छोड़कर बाहर कमाने खाने पलायन कर जाते है। इसलिये लोकसभा चुनाव में मतदान कम होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पन्ना प्रभारियों से भी चर्चा करते रहे उन्हें प्रत्येक दिन लोगो से संपर्क करने कहते रहे। उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए लोगों से जीवंत संपर्क बनाये रखने को कहा।

_x000D_

_x000D_


प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं उनके दायित्वों के प्रति सजग किया। कार्यक्रमों को सफल बनाने उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की।
विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को उत्प्रेरित करते हुए प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने तन-मन से जुट जाने का आव्हान किया। उन्होंने आयोजित इस बैठक के उद्देश्यों पर भी प्रकार डाला।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने हर्ष द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई उन्हें गमछा पहना कर फूल माला से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात बिलासपुर विधानसभा कोरग्रुप की बैठक आयोजित की गई।

_x000D_

_x000D_


बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, अमरजीत सिंह दुआ, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, जिला मंत्री सुधा गुप्ता, आर.विभा राव, जयश्री चौकसे, सैय्यद मकबूल अली, पल्लव धर, रमेश लालवानी, राजेश मिश्रा, राजेश सिंह, अजीत सिंह भोगल, जुगलकिशोर अग्रवाल, अरविंद बोलर, निर्मल कुमार जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, सुनीता मानिकपुरी, राकेश तिवारी, अनुज टंडन, गौरी गुप्ता, नारायण तावड़कर, योगेश बोले, डीके साहू, अमित चतुर्वेदी, डीके साहू, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, बी.वल्लभ राव, लक्ष्मीनारायण कश्यप, कमल कौशिक, श्रीकांत सहारे, प्रकाश यादव, हरि गुरूंग सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट