Bjp राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजंत जाय पांडा ने विधानसभाओं के प्रबंध समिति की बैठक लेकर कार्यकर्ताओ को दिए चुनावी टिप्स

Bjp राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजंत जाय पांडा ने विधानसभाओं के प्रबंध समिति की बैठक लेकर कार्यकर्ताओ को दिए चुनावी टिप्स

_x000D_

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के जिला कार्यलय में बिलासपुर संभाग प्रबन्ध समिति के प्रभारी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजंत जय पांडा ने बिलासपुर जिला के छः विधानसभाओं के प्रबंध समिति की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए उन्होंने प्रबंध समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी है जहां कोई भी कार्यकर्ता अपनी योग्यता क्षमता के बूते पर बड़े से बड़े मुकाम हासिल कर सकता है एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी होने के साथ यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भी है और इसे ऐसा विशाल स्वरूप प्राप्त करने में दशकों की तपस्या और पीढ़ियों का परिश्रम लगा है पार्टी के इस गौरवशाली परंपरा को ध्यान में रखते हुए हमारे लिए पार्टी हित की भावना सर्वोपरि होना चाहिए

_x000D_

_x000D_


 पांडा ने कार्यक्रताओं को सोसल मीडिया का महत्व बताते हुए कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों में चुनाव लड़ने के तरीकों में काफी बदलाव हुए हैं आज के समय में इन अत्याधुनिक संसाधनों का प्रयोग में लाया जाना अत्यावश्यक है इनके माध्यम से पार्टी की विचारधारा पार्टी का एजेंडा बहुत ही कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचाया जा सकता है श्री पांडा ने बैठक में प्रबन्ध समिति के सदस्यों और प्रभारियों के दायित्वों की समीक्षा प्रभारियों के दायित्वों की समीक्षा कर तत्काल प्रभाव से कार्य में जुट जाने के निर्देश दिए 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जिस तरह पंचायतों और पार्षद चुनाव में योजना बनाई जाती है ठीक उसी प्रकार हमे चुनाव में एक एक वोटो की चिंता करनी है छत्तीसगढ़ में पचास लाख नए मतदाता इस बार मतदान करेंगे इन नव मतदाताओं को अपने पक्ष में जोड़ने की आवश्यकता है छत्तीसगढ़ में पी एस सी घोटाले हुए कोयला घोटाला हुआ शराब का घोटाला हुआ गोबर घोटाला किया गया इन मुद्दों को जन जन तक लेकर जाना होगा यह विधायक बनाने का चुनाव नही है यह अटल बिहारी वाजपेई जी के सपने को साकार करने का समय है यह छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचारियों से बचाने का समय है यह प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुनहरा अवसर देने का समय है 
बैठक को बिलासपुर संभाग के चुनाव प्रभारी उड़ीसा प्रदेश के संगठन महामंत्री रंजन पटेल जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ
इस अवसर पर बिल्हा विधायक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धरम लाल कौशिक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमुर्ति बांधी बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह छत्तीसगढ़ महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डे भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत जिला के महामंत्री घनश्याम कौशिक मोहित जायसवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थिति रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट