Bjp के बिल्हा विधानसभा में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ सुपर स्टार अनुज शर्मा

Bjp के बिल्हा विधानसभा में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ सुपर स्टार अनुज शर्मा

बिलासपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक के अध्यक्षता मे आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बिल्हा विधानसभा नव मतदाता सम्मेलन मे शामिल हुए छत्तीसगढ़ सुपर स्टार अनुज शर्मा।  इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के हाथ मे ही प्रदेश का भविष्य है और यही युवा आगे चलकर विधानसभा चुनाव 2023 में एक सशक्त सरकार बनाएगे और छत्तीसगढ़ को कुशासन से सुशासन की ओर ले जाएंगे। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट भूपेश सरकार को उखाड़ फेकने के लिए हम सभी को संकल्पित होकर 2003 का इतिहास दोहराना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए हम प्रदेश के हर कोने में जाकर आह्वान करेंगे और इस सरकार को उखाड़ करके फेंकेंगे जिसमें नवमतदाताओं की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी बाइक रैली के साथ कार्यक्रम स्थल पहुचे भाजपा विधायक प्रत्याशी धरम लाल कौशिक।

_x000D_

_x000D_

इस अवसर पर  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि गिनाया तथा नव युवा मतदाताओं को प्रेरित किया और उन्हें नवीनतम राजनीतिक मुद्दों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के हांथ में देश का बागडोर है और युवा ही परिवर्तन का वाहक है। उन्होंने कहा कि यदि हम अमर शहीद भगत सिंह,खुदी राम बोस ,लाल बाल पाल जी जैसे युवाओं को देखे जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन माँ भारती को परतंत्रता से मुक्त कराने के संकल्प को समर्पित कर दिया। इससे स्पष्ट हो जाता है कि युवाओं में सबसे अधिक देश भक्त का जोश समर्पित है। इसी. तरह महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी की बात करे तो आज भी वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन रहे हैं। आज भी उनका जीवन-दर्शन मागर्दशन कर रहा है। इसी तरह हर के युवा में कुछ-कुछ खूबियां छुपी होती है जो आगे वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सकता है। प्रधानामंत्री नरेन्द्र मोदी अपने कुशल नेतृत्त्व में युवा शक्ति को देश की सबसे मूल्यवान संपदा मानकर युवाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास रथ है।

_x000D_

_x000D_

हमारा लक्ष्य है कि हर नव मतदाता अपनी जिम्मेदारी को समझे और सक्रियता से शामिल होकर देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है। प्रदेश की इस कांग्रेस सरकार ने नौकरी एवं बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर युवाओं को ठगने का काम किया है। राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के पौने पांच वर्ष में युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया, और उन्हें बेकारी की ओर धकेल दिया है इसके साथ ही पीएससी, व्यपाम एवं अन्य पदो में निकली भर्ती में धांधली करके युवाओं के भरोसे को तोड़ा है। अगामी चुनाव में युवा मतदाता राज्य सरकार से अपना हिसाब चुकता करेगी। युवाओं में जोश बहुत है इन्हें  सही राह पर लाने की जरूरत है जो इस वादखलाफ़ी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगी। इस् अवसर पर भूपेन्द्र सवन्नी, युवा नेता डॉ देवेन्द्र कौशिक, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पथरिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू, सरगाँव मंडल अध्यक्ष पंकज वर्मा, बिल्हा मंडल अध्यक्ष  इन्द्रजीत क्षत्री, बोदरी मंडल अध्यक्ष लव श्रीवास, तिफरा सिरगिट्टि मंडल अध्यक्ष अंकित पाल,पथरिया महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि रवीन्द्र बघेल, सरगाँव महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि असद खान, बिल्हा महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि मोहन राजपूत सहित युवा मोर्चा के महामंत्री कार्यकर्ता सहित पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धु बड़ी संख्या मे उपस्थित हुए।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट