जानिए छत्तीसगढ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अब तक का राजनैतिक सफर

जानिए छत्तीसगढ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अब तक का राजनैतिक सफर

रायपुर। तमाम राजनीतिक अटकलों के बाद आज प्रदेश में सीएम के चेहरे को लेकर पर्दा उठ गया। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति विष्णु देव साय को अपना नेता चुन लिया गया है।

_x000D_

_x000D_

आपको बता दे विष्णुदेव साय आदिवासी समुदाय से आते है। विष्णुदेव साय बीजेपी पार्टी के कई बड़े पदों पर रहे हैं, 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। साय मोदी शासनकाल के पहले कार्यकाल में स्पात राजयमंत्री भी रहे है। साय जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे है।विष्णुदेव साय  किसान परिवार से संबंध रखते  है।

_x000D_

_x000D_


विष्णु देव साय का जीवन परिचय
विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 में हुआ था। वे कांसाबेल के पास के बगिया गाँव के मूल निवासी है। 1989 में वह गाँव के पंच बने थे जबकि ठीक एक साल बाद उन्हें सरपंच बनने का मौक़ा मिला। विष्णु देव तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। 1999 में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। विष्णु देव दो बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान भी संभाल चुके है।आपको बता दें विष्णु साय पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के करीबी नेताओं में से एक है।

_x000D_

_x000D_

विष्णु देव का अब तक का राजनैतिक सफर 

_x000D_

1999: 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए1

_x000D_

999-2000: सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति और सदस्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण समिति

_x000D_

2000-2004: सदस्य, सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय
2004: 14वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल), सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य
5 अगस्त 2007: सदस्य, जल संसाधन समिति
2009: 15वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)
31 अगस्त 2009: सदस्य, वाणिज्य समिति
2014: 16वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)
9 नवंबर 2014: केंद्रीय खान, इस्पात राज्य मंत्री
5 जुलाई 2016: केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट