भाजपा महिला मोर्चा ने फूका ममता बनर्जी का पुतला, संदेशखाली घटना पर जताया आक्रोश

भाजपा महिला मोर्चा ने फूका ममता बनर्जी का पुतला, संदेशखाली घटना पर जताया आक्रोश

बिलासपुर। पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया महिलाओं का यौन उत्पीड़न और उनके साथ हुई बर्बरता मामले में बंगाल सरकार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं  बीजेपी भी इस मामले को लेकर ममता बनर्जी पर आक्रामक रुख अख्तियार की हुई है यही वजह है कि भाजपा पूरे प्रदेश भर में ममता सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रही है आज बिलासपुर जिले में भाजपा महिला और युवा मोर्चा  के

_x000D_

_x000D_

कार्यक्रताओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रदेशन किया पुराना बस स्टैंड स्थित डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में हुए इस प्रदर्शन में मस्तूरी के पूर्व विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि ममता सरकार की प्रकृति शुरू से ही अराजक रही है प्रदेश में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण प्राप्त का सीधा संबंध हिंसा अवैध व्यापार महिलाओं के उत्पीड़न ओर हिंसा से रहा है संदेशखाली की घटना सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है इसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है

_x000D_

_x000D_

महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि यह बड़े ही शर्म की बात है कि जिस प्रांत में एक महिला मुख्यमंत्री है उसी प्रांत में महिलाओं के प्रति घिनौने कृत्य किए जा रहे हैं पूर्व महापौर किशोर राय ने कहा कि महिलाओं के अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वाला बेखौफ होकर अपराध करता रहा अपराध पर अपराध किए और ममता दीदी उन्हें सत्ता की संरक्षण देती रही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा जयश्री चौकसे ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार अपराधियों पर कार्यवाही करने में 55 दिन लगा दिए महिलाए चीखती रही न्याय की गुहार लगाते रही पर दीदी जानबूझकर मौन रही तमाशा देखती रही युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि मानवता को लज्जित करने वालीं इस घटना को लेकर समूचा विपक्ष मौन है सालो से अनगिनत महिलाओं का यौन उत्पीड़न होता रहा आरोपी सत्ता संरक्षण में बेखौफ अपने गलत मंसूबों को अंजाम देता रहा आदिवासी दलित महिलाओं के मानवाधिकार को नजरंदाज किया गया ऐसे मौके पर विपक्ष अपने राजनीतिक स्वार्थ और तुष्टिकरण की क्षुद्र

_x000D_

_x000D_

राजनीतिक संभावना तलाश रही है इस अवसर पर पूर्व विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी किशोर राय पूजा विधानी जयश्री चौकसे निखिल केशरवानी कृष्ण कुमार कौशिक प्रकाश सूर्या दाऊ शुक्ला चांदना गोस्वामी मीना विश्वकर्मा शोभा कश्यप मनीषा नंदी किरण सिंह स्मृति जैन अवधेश अग्रवाल तिलक साहू विक्रम सिंह मकबूल अली सिकंदर खान उमेश यादव उमेश यादव बी आर महोबिया पुनीता डहरिया गौरी गुप्ता सुधा गुप्ता रूपाली गुप्ता सुनीता साहू डा रजनीश पांडे प्रकाश यादव  सन्नी केशरी  गौरी गुप्ता वैभव गुप्ता मोनू रजक  महर्षि बाजपेई ऋषभ चतुर्वेदी अंकित पाल इशू गुप्ता टिका साहू कुंदन दीवान सोनू चत्रपाल चिंटू शर्मा मनीष पाठक साहिल कश्यप अंचल दुबे संदीप यादव संस्कार  सोनी अशोक राजपूत विवेक यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट