विधानसभा चुनाव 2023: मतगणना के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण,पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबी की गणना की जाएगी पहले, 17टेबलों में की जाएगी डाकमत पत्रों की गणना
बिलासपुर ।मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना का सघन प्रशिक्षण जिला प्रशासन द्वारा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण की उपस्थिति में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना कार्य का प्रशिक्षण दिया गया।
_x000D_
कलेक्टर ने कहा कि मतगणना का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ मतगणना का कार्य करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को अच्छे से आत्मसात करते हुए आयोग के निर्देशानुसार ही मतगणना का कार्य संपादित करने कहा। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के तहत कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में मतगणना का कार्य 3 दिसम्बर को किया जाएगा।
_x000D_
_x000D_
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर एमटी आलम ने बताया कि पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबी की गणना पहले की जाएगी। डाकमत पत्रों की गणना 17 टेबलों में की जाएगी। इनकी गणना मतगणना सुपरवाईजर, सहायक मतगणना सुपरवाईजर द्वारा की जाएगी। कर्मचारियों को मतगणना के प्रत्येक चरण की जानकारी चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रपत्रों में देनी होगी। विधानसभावार 14 टेबलों में मतगणना का कार्य किया जाएगा। प्रत्येक टेबल में चार कर्मचारी मतगणना सुपरवाईजर, गणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर सहित एक भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है। ऑब्जर्वर एवं रिटर्निंग ऑफिसर की उपस्थिति में मतगणना का कार्य किया जाएगा। प्रशिक्षण में कंट्रोल यूनिट से रिजल्ट की गणना संबंधी जानकारी विस्तार से दी गई। ईव्हीएम से गणना संपन्न होने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 व्हीव्हीपैट मशीनों से पर्ची की गणना की जाएगी। रैण्डमली आधार पर व्हीव्हीपैट मशीनों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षण में मतगणना कार्य की बारीकी से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं मतगणना प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट


