संगवारी महिला मतदान केंद्र सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की थीम पर तैयार
बिलासपुर। जिले में 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। महिलाओं को लोकतंत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए संगवारी महिला मतदान केंद्र में इनकी ड्यूटी भी लगाई गई है।
_x000D_
सभी निर्वाचनों में मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस बार भी जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मतदान और स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के शेख गफ्फार आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में बनाए गए संगवारी महिला मतदान केंद्र क्रमांक-173 को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की थीम पर तैयार किया गया है। इस मतदान केंद्र में पंहुचने वाले मतदाता, न केवल सिर्फ लोकतंत्र के यज्ञ में आहूति देंगे बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक भी होंगे।
_x000D_
यहां बनाए गए गार्बेज ट्रक शेप सेल्फी स्टैंड जहां मतदान के बाद मतदाता सेल्फी लेकर मतदान और स्वच्छता दोनों का संदेश देंगे। कचरे के सेग्रिगेशन को बताने चार अलग-अलग रंग के डस्टबिन भी रखें गए हैं। इस मतदान कंेंद्र में एक ओर प्रतिज्ञा दीवार बनाई गई है, जहां लोकतंत्र की रक्षा और स्वच्छता को बनाएं रखने प्रतिज्ञा ली जाएगी। हरा, नीला और सफेद रंग से सजा यह मतदान केंद्र सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को समर्पित है।
_x000D_ _x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


