विडियो:देखिए जुआरी पुलिस कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में आए पुलिसकर्मी स्ट्रांग रूम के बाहर बैठ गए जुआ खेलने बैठ गए,एसपी ने दो को किया निलंबित

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोनी स्ट्रांग रूम में चुनाव ड्यूटी में तनाव पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर जुआ खेला यह वाक्या वीडियो में कैद हो गया। एसपी ने दो आरक्षको को निलंबित कर दिया है।

_x000D_

_x000D_

 
बिलासपुर। कल होने वाले मतदान के लिए बिलासपुर जिले के कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में जुआ खेलने लगे। इनके साथ कुछ सरकारी कर्मचारी भी जुआ खेलने लगे जिसका वीडियो सामने आया है। 

_x000D_

कल मतदान से एक दिन पहले आज कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री वितरण होना था। इनमें पुलिसकर्मी भी ड्यूटी के लिए शामिल थे। इस दौरान  वे सरकारी कर्मियों के साथ मिलकर जुआ खेलने लगे जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। 

_x000D_

बताया जाता है कि आज सुबह 7 बजे से कोनी स्थिति स्ट्रांग रूम में कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे। पर अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इस दौरान टाइम पास के लिए पुलिसकर्मी जुए के दांव लगाने लगे और महफिल सजाकर वही फील्ड जमा लिया। अफसरों की नजर भी जुआरी पुलिसकर्मियों पर नहीं पड़ी। पर मोबाइल कैमरे में जुआ खेलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कैद हो गए।

_x000D_

वही एसपी रजनेश सिंह ने वीडियो वायरल होने पर कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल नामक दो आरक्षको को तत्काल निलंबित कर दिया है।