विधायक सुशांत ने थाने में जाकर किया आरक्षक का सम्मान,:जानिए क्या है पूरा मामला

विधायक सुशांत ने थाने में जाकर किया आरक्षक का सम्मान,:जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा के बगदेवा गांव में आए बाढ़ में खुद पानी में जाकर लोगों को सुरक्षित निकालने वाले रतनपुर थाना के आरक्षक बसंत दास मानिकपुरी का बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने थाने जाकर किया सम्मान। आरक्षक की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विधायक सुशांत ने आरक्षक बंसत को शाल और नारियल भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने आरक्षक और पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा की आप लोगों की सजगता और त्वरित कार्रवाई से नागरिकों को राहत मिली और वें सुरक्षित है।

_x000D_

_x000D_

विदित है की 24 जुलाई को हुई भारी बारिश में बेलतरा विधानसभा के बगदेवा गांव में बाढ़ के हालात बन गए थे। घरों के अंदर पानी घुस गया था। सूचना मिलने पर 112 और रतनपुर थाने की टीम गांव पहुंची थी। बाढ़ में फंसे कौशल्या पोर्ते के परिवार की दो बुजुर्ग महिलाओं,तीन साल के बच्चे समेत पाच लोगों को सामान समेत सुरक्षित निकाला गया था। कमर के उपर पानी होने के बावजूद आरक्षक बसंत दास मानिकपुरी और अन्य सदस्यों ने जान की परवाह ना करते हुए परिवार को सुरक्षित निकाला था। जब बाढ़ आया था तब विधानसभा का सत्र चल रहा था,उस दौरान विधायक सुशांत शुक्ला रायपुर में थे,मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने प्रशासन और पुलिस को राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए थे।