चुनाव में बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मियों का कलेक्टर अवनीश शरण ने किया सम्मान

चुनाव में बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मियों का कलेक्टर अवनीश शरण ने किया सम्मान

बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने विधानसभा चुनाव में बेहतरीन काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। उन्होंने निकट भविष्य में होने वाले चुनाव में भी इसी तरह लगनपूर्वक काम करने की सबसे अपेक्षा की है। मंथन सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में निगम आयुक्त कुणाल दुदावत और जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।

_x000D_

_x000D_


 उन्होंने इस दौरान कहा कि सभी ने कड़ी मेहनत से काम किया है और निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता से अपनी जिम्मेदारी निभाई। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी विभाग या किसी कर्मचारी की कोई शिकायत नहीं आई, और किसी भी तरह के अनुशासनात्मक कार्यवाही की स्थिति नहीं बनी यह बेहद प्रशंसनीय है।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर ने कहा कि सभी ने टीम भावना के साथ आपसी समन्वय से अपने कर्तव्यों को पूरा किया है और जिले में शांतिपूर्ण सफल निर्वाचन में अपनी भूमिका निभाई है।

_x000D_

_x000D_


 कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि प्रशस्ति पत्र प्रतीकात्मक सम्मान है और निर्वाचन में संलग्न सभी कर्मचारी अधिकारी प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने निर्वाचन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य में अपनी महती भूमिका निभाई और आयोग के दिशा-निर्देश के अनुकूल जिले में निर्वाचन संपन्न कराया।

_x000D_

_x000D_

कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारियों और जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश ,लगातार समीक्षा, सहजता से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शंकाओं के समाधान से निर्वाचन के कार्यों को समय पर पूरा करने में उन्हें आसानी हुई और उनके मार्गदर्शन और समन्वय से कहीं कोई समस्या नहीं आई।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट