राजस्व मामलो के निपटारे के लिए ज़िला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, मौके पर 347मामलो का निपटारा

राजस्व मामलो के निपटारे के लिए ज़िला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, मौके पर 347मामलो का निपटारा

बिलासपुर।  जिला प्रशासन द्वारा आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राजस्व से संबंधित 347 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इनके निपटारे से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिली।

_x000D_

_x000D_

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में पूरा राजस्व अमला मौजूद था। लोगों के राजस्व से जुड़े आवेदन लिए गए। तत्काल निराकरण योग्य मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया और कुछ मामलों को संबंधित तहसीलदार को  जल्द निराकरण के लिए सौंपा गया।  इन प्रकरणों के निराकरण के लिए समय सीमा दी गई है। शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला।  लोगों ने उत्साह के साथ शिविर में पहुंचकर अपने जरूरत के काम सुगमता से कराया।  गौरतलब है कि राजस्व से संबंधित मामलों के निराकरण के लिए शासन द्वारा 17 फरवरी को जिला स्तरीय  जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।  शिविर में एडीएम द्वय आर ए कुरुवंशी, शिव कुमार बनर्जी, संयुक्त कलेक्टर एस एस दुबे सहित सभी सब डीवीजन का राजस्व अमला मौजूद था। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट