*बड़ी ख़बर: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री का काफिला हुआ एक्सीडेंट, हाथ पैर और सिर में आई है चोट*

*बड़ी ख़बर: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री का काफिला हुआ एक्सीडेंट, हाथ पैर और सिर में आई है चोट*

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट क़ृषि मंत्री राम विचार नेताम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी को तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी जिससे क़ृषि मंत्री के पैर हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई है।

_x000D_

_x000D_

 जानकारी के अनुसार हादसा बेमेतरा के पास का है जहां कवर्धा से एक कार्यक्रम से मंत्री नेताम वापस रायपुर लौट रहे थे, तभी उनका काफिला बेमेतरा से गेवरा गांव के पास पहुंचा था जहां तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी गाड़ी को जोरदार ठोकर मार दी जिससे हादसे में कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम गंभीर रूप से घायल हो गए।

_x000D_

_x000D_

मंत्री नेताम के हाथ पैर और सिर में गंभीर चोटे आई है बताया जा रहा है कि उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर ले जाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख जताया है साथ ही उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है।

_x000D_

_x000D_


 इसके साथ ही मामले की जानकारी लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डॉक्टरों को अलर्ट रहने निर्देशित किया है।

_x000D_

_x000D_

फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है जहां ग्रीन कोरिडोर से उन्हें रायपुर ले जाया जा रहा है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट