*नगर के रेस्ट हाउस में सुविधाओ का अभाव, जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान*

*नगर के रेस्ट हाउस में सुविधाओ का अभाव, जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान*

_x000D_

पथरिया- ( रवि निर्मलकर) नगर के एकमात्र शासकीय विश्रामगृह अव्यवस्थाओ का शिकार हो गया है जिसको दुरुस्त करने में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी रुचि लेते नही दिख रहे पिछले एक महीने से यहां के चार में से तीन कमरों में एसी खराब है वही पीने के पानी के लिये लगाया गया आरओ मशीन भी खराब हो चुका है जो भी जनप्रतिनिधि , अधिकारी या गणमान्य नागरिक रेस्ट हाउस में रुकता है उसे भीषण गर्मी और पीने के पानी की समस्या के लिये जूझना पड़ता है केवल एक कमरे को सुरक्षित रखा गया है जहां जिला स्तर के कोई बड़े अधिकारी आ जाएं तो उन्हें वहां रखा जाता है । लेकिन नगर में राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक सहित पंजीकृत कर्मचारी संगठनों की बैठक ,नगर के गणमान्य नागरिकों की बैठक जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिये विश्रामगृह  जाने वाले नागरिको के लिये कोई भी सुविधा नही है जबकि पहले सभी कमरे वातानुकूलित रहते थे और पानी भी ठंडा पीने योग्य मिलता था ।  ब्लाक मुख्यालय में स्थित होने के कारण नगर का विश्रामगृह  बाहर से आने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिये एक मात्र आश्रय स्थल है क्योंकि नगर में कोई भी होटल या रेस्टोरेंट भी नही है । चूंकि अशासकीय संस्थाओं की बैठकों के लिये नगर में कोई बड़ा सुविधायुक्त भवन भी नही है इसलिये विश्राम गृह सामुदायिक उद्देश्यों के लिये उपयोग में लाया जाता है लेकिन विश्रामगृह की बदहाल स्थित राजनीतिक , सामाजिक , संगठनों के लिये समस्या बन चुका है।

_x000D_

_x000D_

गार्डनिंग बंद, पौडे भी सूखे - विश्राम गृह को हरा भरा रखने के लिये गार्डनिंग किया गया था जो पूरी तरह सूख गया है, लगाया गए पौधे और पहले से स्थित पेड़ सुख कर गिरने लगे है वही नवीन पौधे भी नही लगाए गेये है जो विश्रामगृह पहले हराभरा पेड़ पौडे से सजा हुआ था आज वीराना ह्यो चला है। हरे भरे होने के कारण शाम और सुबह नगर के नागरिक, युवा मॉर्निंग और इवनिंग वाक के लिये जाते थे एक तरह गार्डन की तरह उपयोग होता रहा है लेकिन रखरखाव की कमी और गार्डनिंग के लिये आवश्यक संसाधन उपलब्ध नही कराने के कारण गार्डनिंग सुख गया है ।

_x000D_

: कागजो में हो रहा खर्च -: 
नगर के जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि रेस्ट हाउस के मरम्मत और रखरखाव के लिये शासन से राशि प्रदान की जा रही है लेकिन इसके लिये जिम्मेदार अधिकारी खर्चे केवल कागज पर ही कर रहे है यही कारण है कि लगातार अव्यवस्था बढ़ती जा रही है ।
*एस के सिदार*
 प्रभारी रेस्ट हाउस पथरिया-  जल्द की रिपेयर का कार्य करा लेंगे कुछ दिन में व्यस्था सुधर जाएगी ।