चुनाव कार्य में लगे अन्य लोकसभा क्षेत्र के कर्मियों को डाक मतपत्र की सुविधा, अपने लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को देंगे आवेदन

चुनाव कार्य में लगे अन्य लोकसभा क्षेत्र के कर्मियों को डाक मतपत्र की सुविधा, अपने लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को देंगे आवेदन

बिलासपुर/लोकसभा निर्वाचन 2024 में निर्वाचन कार्यों में नियुक्त किये गये अन्य लोकसभा क्षेत्रों के अधिकारी-कर्मचारी डाकमत पत्र या ईडीसी के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। डाक मतपत्र शाखा के नोडल अधिकारी ने बताया कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो दूसरे लोकसभा क्षेत्र के मतदाता है लेकिन ड्यूटी बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र क्र. 5 में लगाई गई है। वे अपने मताधिकार के उपयोग के लिए डाक मतपत्र अथवा निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र (ईडीसी) हेतु आवेदन सीधे अपने लोकसभा क्षेत्र से संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को प्रेषित करेंगे। संबंधित रिटर्निंग आफिसर से मतदान के संबंध में यदि कोई सूचना प्राप्त होती है तो उन्हें उनके संबंधित विभाग के माध्यम से सूचित किया जाएगा। 

_x000D_

 इसी प्रकार अन्य राज्यों के अधिकारी कर्मचारी जिनकी ड्यूटी लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 5 बिलासपुर में निर्वाचन संबंधी कार्याें की लगाई है वे अपने संबंधित लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार संबंधित रिटर्निंग आफिसर से संपर्क करेंगे। डाक मतपत्र एवं ईडीसी के माध्यम से वोट देने के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय के मंथन सभागार के ऊपर स्थित डाक मतपत्र शाखा से संपर्क किया जा सकता है।    

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट