शनि देव से इस मूलांक का गहरा नाता, प्रसन्न होने पर बना देते हैं राजा

The post शनि देव से इस मूलांक का गहरा नाता, प्रसन्न होने पर बना देते हैं राजा appeared first on Khabriram. अंक ज्योतिष का व्यक्ति के जीवन में महत्व होता है। किसी भी जातक का मूलांक उसके बारे में बहुत कुछ बताता है। इससे व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। मूलांक व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़कर निकाला जाता है। आज हम आपको 8 अंक वाले व्यक्ति के बारे … The post शनि देव से इस मूलांक का गहरा नाता, प्रसन्न होने पर बना देते हैं राजा appeared first on Khabriram.

शनि देव से इस मूलांक का गहरा नाता, प्रसन्न होने पर बना देते हैं राजा

अंक ज्योतिष का व्यक्ति के जीवन में महत्व होता है। किसी भी जातक का मूलांक उसके बारे में बहुत कुछ बताता है। इससे व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। मूलांक व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़कर निकाला जाता है। आज हम आपको 8 अंक वाले व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिस जातक की जन्मतिथि 8, 17 या 26 होती है, उसका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक वाले लोग शनि से प्रभावित होते हैं।

मूलांक 8 वाले जातकों का व्यक्तित्व रहस्यमयी माना जाता है। वे कोई भी काम किसी को दिखाकर नहीं करते। साथ ही फैसला बहुत सोच-समझकर लेते हैं। इन लोगों को दिखावा पसंद नहीं होता।

मूलांक 8 के जातक बोलने में करने में विश्वास करते हैं। ये जो भी काम करते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। काम खत्म किए बिना इन्हें नींद नहीं आती। ये अपने आप को किसी भी परिस्थिति के अनुसार ढाल लेते हैं।

मूलांक 8 वाले लोग मेहनती होते हैं। ये कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करते हैं। साथ ही अपने तय लक्ष्य को हासिल करने में विश्वास रखते हैं। उन्हें अपने कर्मों का फल मिलता है।

मूलांक 8 वाले व्यक्ति बचत करने में विश्वास रखते हैं। इन्हें पैसों की कभी कमी नहीं होती। वे पैसा कमाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। स्वास्थ्य की बात करें इन्हें पेट, लीवर और त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं।

इन लोगों का पारिवारिक जीवन सामान्य रहता है। कई बार इनका परिवार के सदस्यों से विवाद होता है। मूलांक 8 वाले जातक डॉक्टर, केमिस्ट, हार्डवेयर स्टोर और मैकेनिक जैसे व्यवसायों में सफल होते हैं।