दरगाह लूतरा शरीफ के कैलेंडर का वक्फ बोर्ड ने किया विमोचन,कमेटी ने जायइरीनों को बांटे निशुल्क

दरगाह लूतरा शरीफ के कैलेंडर का वक्फ बोर्ड ने किया विमोचन,कमेटी ने जायइरीनों को बांटे निशुल्क

बिलासपुर। शहंशाहे छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैयद इंसान अली शाह की दरगाह के खिदमतगारों की पहल पर हर साल की तरह इस बार भी "फैजाने बाबा सैय्यद इंसान अली शाह" कैलेंडर तैयार कराया गया है। इस कैलेंडर का विमोचन छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस गुलाम मिनहाजुद्दीन ने किया।  विमोचन के मौके पर वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साजिद मेमन वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद फैसल रिजवी दरगाह लूतरा शरीफ इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज,सेक्रेटरी रियाज अशरफी, खजांची रोशन खान, मेंबर हाजी अब्दुल करीम बेग,फिरोज खान,दरगाह के खादिम उस्मान खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। विमोचन से पहले लुतरा शरीफ के खादिम उस्मान खान ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जी.मिनहाजुद्दीन,मुख्य कार्यपालन अधिकारी साजिद मेमन और वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद फैसल रिजवी की दस्तार बंदी कर सम्मान किया। इस दौरान उन्हें दरगाह से लाया गया "निशान-ए-लुतरा" भी भेंट किया गया।

_x000D_

_x000D_

वक्फ बोर्ड द्वारा विमोचित सालाना कैलेंडर का वितरण प्रदेश भर में किया गया।अलग अलग जिलों के पदाधिकारियों ने अपने अपने जिलें में इसका वितरण किया इसके साथ ही महीना उर्स के दौरान दरगाह लुतरा शरीफ पहुंचे जायरीनों को भी कैलेंडर बांटा गया।

_x000D_

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, कार्यपालन अधिकारी और बोर्ड के मेम्बर ने सालाना कैलेंडर की तारीफ की। साथ ही कहा की लुतरा शरीफ को लेकर तकवा (अल्लाह का मन में डर बनाएं) रखें। वहां पहुंचने वाले जायरीनों को बेहतर सुविधाएं मिले इस बात का कमेटी ख्याल रखे।दरगाह कमेटी के लोग  ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देकर जायरीनों की खिदमत करें, ताकि वे यहां आकर बेहतर महसूस करें और अपनी तकलीफ,मन की मुराद को बाबा सरकार के सामने अच्छे से रख सकें। दरगाह इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली ने वक्फ बोर्ड को बताया कि उनके सभी पदाधिकारी और मेंबर स्थानीय जनों के साथ मिलकर जायरीनों  की खिदमत में लगे हुए है। साथ ही शासन प्रशासन के सहयोग से आवश्यक बुनियादी सुविधाएं जुटाने आवश्यक राशि की मांग की गई है। जिसमें सहमति भी मिलती जा रही है। जल्द ही यहां विकास के काम दिखाई देने लगेंगे। बोर्ड ने कमेटी के प्रयास की जमकर सराहना की और कहा कि इस बार दरगाह में आने वाले जायरीनों की खिदमत के लिए एक अच्छी कमेटी का चयन हुआ है। कमेटी के सभी लोग ऊर्जावान है,जो बेहतर तरीके से अपना योगदान वहां की सुख सुविधाओं को बढ़ाने में दे रहे हैं।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट