शशि सिंह कांग्रेस के रायपुर लोकसभा प्रभारी हुए नियुक्त
छत्तीसगढ़ में चुनावी समर में शशि सिंह कांग्रेस के रायपुर लोकसभा प्रभारी नियुक्त किये गए है।छत्तीसगढ़ में दो चरणों मे मतदान होना है जिसमे एक चरण का मतदान हो चुका है।दूसरे चरण में कांग्रेस अपनी टीम को और मजबूत करने की पूरी तैयारी कर रही है।इसी कड़ी में सहज व सरल वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि सिंह को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है।
_x000D_वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि सिंह को विधानसभा चुनाव २०२३ के अन्तर्गत रायपुर लोकसभा प्रभारी बनाये गये है , ज्ञात हो रायपुर लोकसभा के लिये ए.आई.सी .सी के पर्यवक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री ५ बार के विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका के साथ संलग्न किया गया है , श्री सिंह की छवि एक दमदार नेता के रूप में की जाती है , अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से छात्र संघ अध्यक्ष , पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष ,पूर्व सरगुजा प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सम्भाल चुके हैं , इनकी नियुक्ति से 9 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह बन गया है।
_x000D_
इस नियुक्ति पर शशि सिंह ने मीडिया से बात की साथ ही कहा कि हम रायपुर लोकसभा के सभी 9 सीट जीतेंगे और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी , भा.ज.पा के दोहरे चरित्र को जनता जान चुकी है , उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की बात भी कही।साथ ही कहा कि हमारी पार्टी की सरकार ने जनता का विश्वास जीता है।हम सभी को मिलकर जनता की सेवा करनी है।हम अगली बार भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।


