मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित,कहा बहुत दुख होता है के शिक्षा के केंद्रों को पर्याप्त स्टाफ नहीं मिल पाया

मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित,कहा बहुत दुख होता है के शिक्षा के केंद्रों को पर्याप्त स्टाफ नहीं मिल पाया

बिलासपुर। आज एक सप्ताह के अंदर प्रदेश की न्यायधानी में दूसरी बार आप सभी के बीच में खुद को पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आज 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर मैं आप सभी को श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती पर बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

_x000D_

_x000D_

प्रदेश में सुशासन लाने के लिए आप सभी सहयोगी होंगे। जितनी साक्षरता शैक्षणिकता बढ़ेगी उतना ही सुशासन आएगा। आज बताते हुए बहुत दुःख होता है कि शिक्षा के केंद्रों को पर्याप्त स्टाफ नहीं मिल पाया, इस व्यवस्था को सुधारने और छत्तीसगढ़ में शिक्षा जगत में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।

_x000D_

_x000D_

मैं एक मुख्यमंत्री होने के नाते कह सकता हूं कि शैक्षणिक संस्थानों में जिस सेटअप या जिन चीजों की आवश्यता है उन्हें पूरा करने का हम प्रयास करेंगे।आज बहुत विशेष दिन है, आज पूरे प्रदेश में कार्यक्रम हो रहे हैं, सुशासन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। आज हमारी सरकार प्रदेश के किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान करने जा रही है।

_x000D_

_x000D_

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में जितने भी वादे किए थे, वह सब पूरा करने की गारंटी हमारी है। हम हर वादे को पूरा करेंगे। साय ने कहा कि हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की कहावत को चरितार्थ करेंगे 
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक  धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित हैं।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट