*सुशासन तिहार: समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सुबह से ही लोग आवेदन देने पहुंचे*

*सुशासन तिहार: समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सुबह से ही लोग आवेदन देने पहुंचे*

बिलासपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आज से शुरू हुए राज्य व्यापी “सुशासन तिहार में लोगों द्वारा अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन देने का सिलसिला शुरू हो गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग बेझिझक आवेदन दे रहे हैं। लोगों को भरोसा है कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित पहल की जाएगी। सुशासन तिहार के पहले चरण में आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए 8 अप्रैल  से 11 अप्रैल तक जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों,  नगर निगम, नगरीय निकायों और जिला मुख्यालयों में आवेदन लिए जा रहे हैं।

_x000D_

_x000D_

 
     जिला पंचायत  बिलासपुर के सीईओ और ग्रामीण क्षेत्रों के नोडल अधिकारी  संदीप अग्रवाल ने ने जिले के खजूरी नवागांव,  काथाकोनी, हिर्री आदि विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर आवेदन लेने की प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों से कहा कि लोगों को आवेदन देने के लिए किसी प्रकार का दिक्कत न हो,इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।

_x000D_

_x000D_

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आवेदन देने से मना या रोका नहीं जाए। उन्होंने मौजूद महिलाओं और लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी मांगों और आवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। आवेदन का प्रारूप दल के पास उपलब्ध है।  जिले के कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, सभी जिला कार्यालय,जनपद और तहसील कार्यालय में समाधान पेटी की व्यवस्था की गई है। सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट