स्वीप एवं मिडिया इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच,मिडिया इलेवन को 5विकेट से शिकस्त देकर स्वीप इलेवन ने जीता चुनई क्रिकेट ट्राफी

स्वीप एवं मिडिया इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच,मिडिया इलेवन को 5विकेट से शिकस्त देकर स्वीप इलेवन ने जीता चुनई क्रिकेट ट्राफी

बिलासपुर ।मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप इलेवन एवं मीडिया इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। स्थानीय रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित 15-15 ओवरों की सीमित क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वीप की टीम ने मीडिया इलेवन को 5 विकेट से हराया। स्वीप टीम की कप्तानी कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं मीडिया टीम की कप्तानी प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली ने की। प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने की।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर अवनीश शरण ने इसके पूर्व उपस्थित खिलाड़ियों, युवाओं एवं दर्शकों को शतप्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। सबने आगामी 17 नवम्बर को आयोजित चुनाव में स्वयं मतदान करने एवं मोहल्ले में शतप्रतिशत मतदान के लिए माहौल बनाने का संकल्प लिया। मीडिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंने 91 रन का स्कोर बनाकर स्वीप टीम को जीत के लिए 92 रन का लक्ष्य रखा। स्वीप की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर शेष रहते हुए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

_x000D_

_x000D_

प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं कप्तान इरशाद अली ने विजेता स्वीप टीम के कप्तान कलेक्टर अवनीश शरण को चुनई क्रिकेट ट्रॉफी प्रदान किया। वहीं कलेक्टर ने मीडिया टीम को रनर अप का कप प्रदान किया। प्रतियोगिता के मेन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बॉलर का खिताब कप्तान अवनीश शरण, बेस्ट बेट्समेन एवं बेस्ट कैच का खिताब मीडिया टीम के खिलाड़ी रोशन वैद्य एवं बेस्ट विकेट कीपर का खिताब स्वीप टीम के खिलाड़ी अजय अग्रवाल को चुना गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने सद्भावना मैच के सफल आयोजन के लिए स्थानीय मीडिया टीम एवं नगर निगम बिलासपुर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैच आयोजन से शतप्रतिशत मतदान के लिए जिले में अच्छा माहौल बना है। यही गति हमे चुनाव तिथि 17 नवम्बर तक बनाये रखनी है।

_x000D_

_x000D_

मीडिया टीम के कप्तान इरशाद अली ने भी आयोजन को सफल बताया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने लोगों में जागरूकता लाने का संपूर्ण प्रयास कर रही है। आगे भी किया जाता रहेगा। एसपी  संतोष सिंह ने भी जिले में संचालित स्वीप अभियान की सराहना की। अभियान के गोल्डन बुक में रिकार्ड दर्ज होने पर खुशी प्रकट करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आभार प्रदर्शन नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने किया।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट