मिडिया टिम को 21 रनों से शिकस्त देखकर स्वीप इलेवन ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी,कलेक्टर अवनीश शरण ने की धुआंधार बल्लेबाजी
बिलासपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप इलेवन एवं मीडिया इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। स्थानीय रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित 12 -12 ओवरों की सीमित क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वीप की टीम ने मीडिया इलेवन को 21 रनों से हराया।
_x000D_
स्वीप टीम की कप्तानी कलेक्टर अवनीश शरण एवं मीडिया टीम की कप्तानी प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली ने की। मैच का लाइव प्रसारण भी किया गया कलेक्टर अवनीश शरण ने इसके पूर्व उपस्थित खिलाड़ियों, युवाओं एवं दर्शकों को शतप्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। सबने आगामी 07 मई को आयोजित लोकसभा चुनाव में स्वयं मतदान करने एवं शतप्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।
_x000D_
स्वीप की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंने 104 रन का स्कोर बनाकर मीडिया टीम को जीत के लिए 105 रन का लक्ष्य रखा। प्रतियोगिता के मेन ऑफ द मैच का खिताब स्वीप इलेवन के खिलाड़ी नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार को मिला। कलेक्टर अवनीश शरण ने सद्भावना मैच के सफल आयोजन के लिए स्थानीय मीडिया टीम एवं नगर निगम बिलासपुर को बधाई दी।
_x000D_
उन्होंने कहा कि मैच आयोजन से शतप्रतिशत मतदान के लिए जिले में अच्छा माहौल बना है। यही गति हमे चुनाव तिथि 7 मई तक बनाये रखनी है।
_x000D_ _x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


