बिलासपुर में आयोजित संभागीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी रहे मौजुद
बिलासपुर /भाजपा का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आज पुलिस परेड मैदान बिलासपुर में संपन्न हुआ । समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश प्रभारी ओम माथुर,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। सबने भाजपा के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया ।
_x000D_
इस अवसर पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पथरिया मंडल के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के जोगी कांग्रेस व कांग्रेस के लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया ।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की प्रभारी श्री ओम माथुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत हुई है। 46% से ज्यादा वोट बीजेपी को विधानसभा चुनाव में प्राप्त हुआ है। समाज के सभी वर्गों का सहयोग हमें मिला है ।
_x000D_
उन्होंने कहा कि अभी सरकार को एक महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और हम मोदी जी की गारंटी के बड़े वादों को पूरा कर लिए हैं ।उन्होंने कहा कि राज्य कैबिनेट की प्रथम बैठक में 18 लाख गरीब लोगों को आवास स्वीकृत किया है ।हमने 2 साल का बकाया बोनस भी अटल जयंती पर किसानों को दिया। राज्य के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ से ज्यादा का बोनस उनके खाते में अंतरित किया गया।
_x000D_
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पीएससी ने पिछले साल हमारे मेहनतकश बेटा बेटियों के साथ खिलवाड़ किया था। इसकी सीबीआई जांच की अनुशंसा हमने कर दी है ।उन्होंने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत भी जल्द ही एक हजार रुपए विवाहित महिलाओं के खाते में डाले जाने की जानकारी दी।
_x000D_
मुख्यमंत्री ने कहा कि 3100 के भाव में धान का दाम मिलेगा ।यह राशि किसानों को एक मुश्त मिलेगी ।श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के एक-एक वादे हम अपने कार्यकाल में पूरा करेंगे ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को सभी 11 सीटों को जीतकर मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने की अपील की।
_x000D_
छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रणाम करते हुए कहा कि जब मैं पहली बार प्रभार मिलने के बाद छत्तीसगढ़ आया तो लोग कहते थे कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में तो सरकार बन सकती है लेकिन छत्तीसगढ़ में नहीं लेकिन जब मैं राज्य का दौरा किया।
_x000D_
कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली तो सरकार के प्रति इतना गुस्सा था कि मुझे विश्वास हो गया कि सरकार बना लूंगा । उन्होंने कहा कि हमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटेंजितनी है आगे 3 महीने तक हम ना सोएंगे ना बैठेंगे ना विश्राम करेंगे काम करेंगे ताकि मोदी जी की सरकार केंद्र में फिर बन सके पूरी दुनिया मोदी जी की को मानने लगी है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने कहा जिस तरह आप लोग निष्ठा पूर्वक दिन-रात एक कर राज्य सरकार बने हैं इस तरह काम कर हमें मोदी जी को जिताना है हमने जनता से डबल इंजन की सरकार की बात कह कर सत्ता में आए हैं
_x000D_
और यह तभी संभव होगा जब हम अपने यहां से सभी 11 सीटे जीत कर मोदी जी के नेतृत्व फिर से केंद्र में सरकार बनाएंगे। समारोह को उपमुख्यमंत्री द्वारा विजय शर्मा एवं अरुण साव ने भी संबोधित किया।अरुण साव ने कहा की कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमें छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत मिली है ।आपने बहुत संघर्ष किया उत्पीड़न झेली, लाठी खाई तभी सरकार बन पाई है । सत्ता हमारे लिए लोगों की सेवा का एक जरिया भर है। हम जनता का काम करते रहेंगे।
_x000D_
ब्यूरो रिपोर्ट


