राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने राहुल गांधी से पूछे 11सवाल,
बिलासपुर/तख़तपुर। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से 11 सवाल पूछते हुए कहा है कि आवास न्याय योजना की जरूरत क्यों पड़ी, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना का काम सभी प्रदेशों में हो रहा। गौठान के नाम पर करोड़ों रुपये फूंक दिए गए, पर गो वंश आज भी सड़क पर है।
क्या छत्तीसगढ़ सरकार और आप तख़तपुर में चल रहे भू,रेत एवं मुरूम माफिया के साथ खड़े हैं या उनकी सहमति है।
श्रीमती हर्षिता पांडेय ने कहा कि तख़तपुर वर्तमान राजनैतिक संरक्षण में हो रहे अवैध रेत मुरूम खनन, भू माफिया और राजनीतिक आतंकवाद से जनता त्रस्त है। ऐसे में आपके प्रवास के दौरान जनता की तरफ से निम्न सवाल आपके समक्ष रख रही हूं। उम्मीद है कि इस पर आप जरूर अपनी बात रखेंगे।
_x000D_1 जिस आवास न्याय योजना की शुरुआत आप करने आए है,उसकी आवश्यकता ही क्यों पड़ी?जबकि दूसरे राज्यों में गरीबो के लिए केंद्र सरकार की पीएम आवास योजना के तहत आवास निर्माण हो रहे है।क्या राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को नही मिलने देना चाहती है?
_x000D_2 आवास न्याय योजना के लिए बजट कहां से आएगा ? क्या इसके लिए राज्य सरकार द्वारा फिर सें कर्ज लेकर आमजनता में डूबो कर आवास दिया जायेगा ?
_x000D_3 पंचायत स्तर पर विकास कार्य नही होने के चलते सरपंचों द्वारा सामूहिक त्याग पत्र दिए जाने की पेशकश की नौबत क्यों आई ?जबकि राज्य सरकार ने 82 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया।फिर भी ग्रामीण स्तर पर विकास कार्य क्यों नही हुए हैं?
_x000D_4 प्रदेश भर में राज्य सरकार गौठान निर्माण कराकर उसकी वाह वाही लूट रही है।जिन गौ वंशियो के लिए गौठान बनाए गए है वे आखिर प्रदेश की सड़को पर क्यों है?आखिर गौठानो का औचित्य क्या रह गया?
_x000D_5 प्रदेश के एक एक नागरिक के सिर पर इतना बड़ा कर्जा चढ़ाने के बाद भी प्रदेश में कोई विकास कार्य क्यों नही हुए हैं?सड़के गढ्ढो से भरी पड़ी है।मरम्मत नहीं कराए जा रहे है।खराब सड़को से हो रही दुर्घटनाओं में जान गवाने वाले लोगो और उसके परिवार की जिम्मेदारी किसकी है?
_x000D_6 दूसरे राज्य में किसानों की मौत पर 50 लाख देने की घोषणा करने वाले आपके चहेते मुख्यमंत्री अपने ही प्रदेश के किसानों की मौत पर खामोश क्यों है?उनके लिए किसी प्रकार की कोई सहायता राशि क्यों नही जारी करते है ?
_x000D_7 प्रदेश सरकार के संरक्षण में प्रदेश में बढ़ रहे धर्मांतरण और अपराध के लिए कौन जवाबदार है ?क्या इसमें आपकी की भी सहमति है?
_x000D_8 तखतपुर विधानसभा में चल रहे खुले भ्रष्टचार और राजनीतिक आतंकवाद को किसका संरक्षण है?
_x000D_9 तखतपुर विधानसभा में पंचायतों में चल रहे ठेकेदारी में किसका हाथ है? जिसके कारण सरपंचों को त्याग पत्र देने की आ रही है।
_x000D_10 तखतपुर विधानसभा में चल रहे अवैध रेत घाट,भू माफिया,और अवैध नशे के कारोबार में किसका हाथ है?
_x000D_11 पिछले कई चुनावो से केवल एक ही परिवार के व्यक्तियों को टिकट दिया जाता रहा है।क्या तखतपुर विधानसभा में कोई और योग्य व्यक्ति नहीं है?या कांग्रेस पार्टी को किसी और पर भरोसा है ही नही?
_x000D_श्हर्षिता पांडेय ने राहुल गांधी से इन सवालों पर जवाब मांगते हुए अपनी और कांग्रेस पार्टी की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुद्दे तो और भी बहुत हैं पर इतने पर ही वो जनता को उचित जवाब देंगे, ये आशा है।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


