भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे बिलासपुर,तिफरा स्थित भवन में ली जिले के सभी विधानसभा के कोर ग्रुप की बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे बिलासपुर,तिफरा स्थित भवन में ली जिले के सभी विधानसभा के कोर ग्रुप की बैठक

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर जिला के सभी विधानसभाओं के कोर कमेटी एवम चुनाव संचालन समिति की बैठक ली। तिफरा स्थित ग्रैंड लोटस भवन में नड्डा ने चुनावी दृष्टि से दायित्व निर्वहन भाजपा के कार्यक्रताओं से वन टू वन बात करते हुए विधानसभावार चुनाव तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रताओं से अपने अनुभव साझा करते हुए चुनाव में समय संयोजन को महत्त्व देने की नसीहत दी।चुनाव में प्रत्याशी का दौरा कार्यक्रम की रचना किस प्रकार की जानी चाहिए और इस दौरान कार्यकर्ताओं को कौन कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए इस पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पार्टी के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से बात करते हुए अपने अपने स्तर पर जनसंपर्क हेतु विभिन्न रचनात्मक और परिणाममूलक कार्यक्रमों की योजना तैयार करने की बात कही भारतीय जनता पार्टी की घोषणा पत्र जिसे हम मोदी जी की गारंटी के स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। इसमें किए गए संकल्पों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना होगा घोषणा पत्र में किसानों महिलाओं युवाओं  के हित में जिस तरह से प्रावधान किए गए है इस पर जगह जगह चर्चा होना चाहिए।

_x000D_

_x000D_


बैठक में पूरे समय नड्ड कार्यकृताओं को चुनावी टिप्स देते हुए बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने और घर घर से संपर्क बनाए जाने पर करने पर जोर दिया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयंत पंडा चुनाव संभाग प्रभारी रंजन पटेल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अनुराग सिंह देव,तखतपुर प्रत्याशी धरमजीत सिंह, कोटा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह,बेलतरा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय,भाजपा l जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महामंत्री घनश्याम कौशिक,मोहित जायसवाल,सहित चुनाव संचालन समिति सदस्य उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट