पीएससी मामले में राज्य सरकार को जवाब देने 10दिनों का अतिरिक्त समय,अब अगली सुनवाई 16अक्टूबर को होगी

पीएससी मामले में राज्य सरकार को जवाब देने 10दिनों का अतिरिक्त समय,अब अगली सुनवाई 16अक्टूबर को होगी

बिलासपुर। पीएससी मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब देने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। मामले में अब अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी। भाजपा सरकार में गृहमंत्री रहे ननकीराम कंवर ने छत्तीसगढ़ पीएससी में बड़े स्तर पर घोटाले का आरोप लगाते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। जिस पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच में सुनवाई जारी है। हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री की याचिका पर पीएससी और राज्य शासन को जवाब पेश करने के लिए कहा है।

_x000D_

इससे पहले राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष कहा था कि वो स्वयं जांच करने के बाद न्यायालय के सामने जवाब पेश करेंगे। इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि मामले की अगली सुनवाई जब तक नहीं हो जाती, तब तक जिन व्यक्तियों पर आरोप लगा है और उनकी नियुक्ति नहीं हुई है। उन्हें अंतिम रूप नहीं दी जाएगी। वहीं, जिनकी नियुक्तियां हो चुकी हैं, उनकी नियुक्ति पर यथास्थिति न्यायालय के आदेश के अधीन रहेंगी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट